
मऊरानीपुर(झांसी) घर में अकेली महिला को एकांत में पाकर चार युवकों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया विरोध करने पर मारपीट करने लगे इसी बीच खेत से घर आए पति ने जब यह दृश्य देखा व पत्नी को बचाने लगा तो पति को जातिसूचक गालियां देते हुए बेरहमी से मारपीट कर एक आंख छतिग्रस्ट कर दी घायल हालत में कोतवाली आए दम्पत्ति ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।ग्राम बुखारा निवासी कामता उर्फ सूरे पुत्र हल्के चमार ने कोतवाली में दिए पत्र मे। बताया कि वह आज खेत पर गया था घर में पत्नी अकेली थी इसी बीच मोका पाकर मऊ के मडा मंदिर के समीप निवासी चार युवक शाम करीब 5 बजे घर में घुस आए व पत्नी से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया इसी बीच वह खेत से घर आया तो घर का नजारा देख सन्नाटे मे आ गया जब पत्नी को बचाया तो युवकों ने तमंचा की बटो से बेरहमी से मारपीट करते हुए धमकी दी कि यदि कहीं शिकायत की तो जान से मार देंगे यह कहकर भाग गए।पीड़ित दंपप्ती घायल हालत में कोतवाली आए यहां दिए शिकायती पत्र में आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की मांग की।
झाँसी से ब्यूरो रिपोर्ट सतेंद्र कुमार झाँसी