नई दिल्ली: – संभल में जामा मस्जिद को लेकर चल रहे विवाद को लेकर रविवार को अचानक हंगामा हो गया। जब दोबारा मस्जिद का दौरा किया गया तो वहां दंगा हुआ और बड़े पैमाने पर पथराव हुआ। पुलिस की कई गाड़ियां जला दी गईं। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस छोड़ी और आरोप लगाया। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए एस.पी. संभल, कृष्ण बिश्नोई बाहर चले गए। वीडियो में उन्हें भीड़ में अपराधियों को समझाते हुए दिखाया गया है। वो उससे कहते हैं बेटा तुम्हारा भविष्य बहुत अच्छा है, नेताओं के नाम पर अपना भविष्य बर्बाद मत करो।
इस वीडियो में ये साफ दिख रहा है कि SP उपद्रवियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं और पास में सड़क पर कई हजार ईंट-पत्थर पड़े हैं। लोग वहां से उठाकर भीड़ ईंट फेंकती नजर आ रही है। हलांकि बाद में कप्तान खुद भीड़ की तरफ बढ़े। रविवार सुबह 6 बजे संभल के DM डॉ. राजेंद्र पैंसिया और SP कृष्ण कुमार विश्नोई के साथ सर्वे टीम जामा मस्जिद के पास पहुंची।
कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई
बता दें कि कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में मस्जिद का सर्वे शुरू किया गया। और जैसे ही इस मस्जिद पर सर्वे की सूचना स्थानीय लोगों को मिली।t वैसे ही मुस्लिम समुदाय के लोग काफी बड़ी संख्या में मस्जिद के बाहर जमा हो गए और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह-सुबह छुट्टी के दिन सर्वे पर आपत्ति जताई और रोकने का प्रयास किया। इसके साथ ही मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और नाराज भीड़ ने पुलिस को रोकने का कोशिश किया गया। हलांकि पुलिस के समझाने के बाद भी भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया।
लेकिन पत्थरबाज अब भी नहीं रुक रही थी। इसके साथ ही सीएम योगी ने पत्थरबाजी करने वालों पर कड़ा एक्शन लेने के आदेश दिए हैं। तो वहीं DGP ने कहा है कि- पत्थरबाजी करने वालों की अभी पहचान नही हुई है, लेकिन पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी जल्द-से-जल्द होने वाली है।
सर्वे पूरा होने के बाद टीम निकल गई
दरअसल मस्जिद के अंदर सुबह 7:30 बजे से लगभग 2 घंटे तक का सर्वे चला है। बता दें कि कोर्ट कमिश्नर रमेश राधव की अगुवाई में टीम ने मस्जिद के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया है। सर्वे पूरा होने के दौरान टीम वहां से निकल गई। और इस मामले की अगली सुनवाई 29 नवंबर को होने वाली है। जिसमें सर्वेक्षण की प्रारंभिक रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाने वाली है।
