Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जहरीला धतूरा बेच रहे थे ये कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप…
    समाचार

    जहरीला धतूरा बेच रहे थे ये कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप…

    By Tv36 HindustanAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कर्नाटक:– खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने देश के तीन बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के फूड लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। विभाग ने यह फैसला इन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा जहरीले धतूरे के फल और बीजों को ऑनलाइन बेचने की शिकायत के बाद लिया है। इन तीनों प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस को अगले आदेश तक के लिए निलंबित करने का निर्देश दिए हैं।

    जानकारी के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को धतूरे के फल और बीज इंसानी इस्तेमाल के लिए ऑनलाइन बेचे जाने की शिकायत मिली थी। विभाग ने मामले की जांच में पाया कि अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट पर लगे आरोप सही हैं। इसके बाद विभाग ने तीनों प्लेटफॉर्म के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
    ऑनलाइन बेचा जा रहा था फल और बीजों

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धतूरे के फल और बीजों की बिक्री की जा रही है। शिकायत मिलने पर हमने तुरंत मामले की जांच की जिसमें शिकायत को सही पाया गया। अधिकारी ने बताया कि इनमें से कुछ पैकेटों पर FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज थे।

    धतूरा जहरीला होता है और इसके सेवन से लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इसे एक गंभीर मामला मानते हुए इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस को अगले आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म को धतूरे से जुड़े प्रोडक्ट की सप्लाई करने वाले वेंडरों और कंपनियों के लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

    विज्ञापनों को तत्काल हटाने का निर्देश
    इसके साथ ही विभाग ने अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट को निर्देश दिया है कि वे अपने प्लेटफॉर्म से इंसानी इस्तेमाल के लिए धतूरे की बिक्री से जुड़ी सभी ऑनलाइन लिस्टिंग और विज्ञापनों को तुरंत हटाएं। इसके अलावा इसे खाद्य पदार्थ के रूप में बेचने, वितरित करने और प्रदर्शित करने पर भी रोक लगाने को कहा गया है।
    जानकारी के मुताबिक, स्विगी इंस्टामार्ट ने विभाग से जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने के लिए और समय मांगा। जबकि बिगबास्केट ने धतूरा प्रोडक्ट्स की बिक्री रोक लगा दी है। कंपनी ने विभाग को जानकारी दी है कि वह भविष्य में होने वाली किसी भी लिस्टिंग पर स्पष्ट रूप से ‘NOT FOR HUMAN CONSUMPTION’ यानी ‘मानव उपभोग के लिए नहीं’ लिखा जाएगा। वहीं अमेजन की ओर से मामले को अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

    Post Views: 150

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में मानसून सक्रिय, राजधानी समेत कई क्षेत्रों में जमकर बरसे बादल, अगले 2 दिन तक बारिश के आसार…
    Next Article शुभ काम के लिए निकलते समय पीछे से टोकना क्यों माना जाता है अशुभ वजह जानकर नहीं करेंगे अब आप भी नजरअंदाज…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    शुभ काम के लिए निकलते समय पीछे से टोकना क्यों माना जाता है अशुभ वजह जानकर नहीं करेंगे अब आप भी नजरअंदाज…

    August 25, 2026

    प्रदेश में मानसून सक्रिय, राजधानी समेत कई क्षेत्रों में जमकर बरसे बादल, अगले 2 दिन तक बारिश के आसार…

    August 25, 2026

    रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें…

    August 25, 2026

    48 फर्जी हितग्राहियों को राशि जारी करने की शिकायत, सचिव निलंबित जांच में सहयोग नहीं करने और शासकीय कार्यों में लापरवाही पर गिरी गाज…

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शुभ काम के लिए निकलते समय पीछे से टोकना क्यों माना जाता है अशुभ वजह जानकर नहीं करेंगे अब आप भी नजरअंदाज…
    • जहरीला धतूरा बेच रहे थे ये कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप…
    • प्रदेश में मानसून सक्रिय, राजधानी समेत कई क्षेत्रों में जमकर बरसे बादल, अगले 2 दिन तक बारिश के आसार…
    • रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें…
    • 48 फर्जी हितग्राहियों को राशि जारी करने की शिकायत, सचिव निलंबित जांच में सहयोग नहीं करने और शासकीय कार्यों में लापरवाही पर गिरी गाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?