Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शुभ काम के लिए निकलते समय पीछे से टोकना क्यों माना जाता है अशुभ वजह जानकर नहीं करेंगे अब आप भी नजरअंदाज…
    समाचार

    शुभ काम के लिए निकलते समय पीछे से टोकना क्यों माना जाता है अशुभ वजह जानकर नहीं करेंगे अब आप भी नजरअंदाज…

    By Tv36 HindustanAugust 25, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– सुबह या किसी जरूरी काम के लिए घर से निकलते समय आपने बड़े-बुजुर्गों को अक्सर कहते सुना होगा कि पीछे से आवाज नहीं देनी चाहिए. कई लोग इसे पुरानी परंपरा मानकर नजरअंदाज कर देते है।

    हालांकि वास्तु और ज्योतिषीय मान्यताओं में इसके पीछे कुछ कारण बताए गए है। आइए जानते हैं इससे जुड़े कारण और अगर कोई पीछे से टोक दे तो क्या करना चाहिए।
    बाहर जाते समय पीछे से टोकना क्यों माना जाता है अशुभ?
    मां लक्ष्मी होती हैं अप्रसन्न
    सनातन धर्म की मान्यताओं में घर की दहलीज से निकलते व्यक्ति को पीछे से बुलाना मां लक्ष्मी की नाराजगी से भी जोड़ा जाता है। इसका असर धन, व्यापार और आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। हालांकि, यह धार्मिक मान्यता है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

    शुभ काम में आती है रुकावट
    धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो, जब व्यक्ति किसी जरूरी या शुभ काम के लिए घर से निकलता है, तो उसका मन अपने लक्ष्य पर केंद्रित होता है। ऐसे में पीछे से अचानक आवाज आने पर उसका ध्यान टूट सकता है। मान्यता है कि इससे काम में रुकावट या परेशानियां आ सकती हैं।

    राहु और नकारात्मक ऊर्जा से जाता है जोड़ा
    ज्योतिषीय में राहु को भ्रम, अचानक आने वाली बाधाओं और नकारात्मकता से जोड़कर देखा जाता है। घर से निकलते समय पीछे से टोकने पर व्यक्ति के मन में बेचैनी और असमंजस पैदा हो सकता है। इसी वजह से इसे शुभ नहीं माना जाता।

    ध्यान भटकता है
    इसके पीछे एक व्यावहारिक वजह भी है। रास्ते पर निकलते समय व्यक्ति को अपने समय, रास्ते और काम पर ध्यान देना होता है। अचानक पीछे से आवाज आने पर वह रुककर या मुड़कर देखने लगता है, जिससे उसका फोकस प्रभावित हो सकता है। इसी वजह से कई बार व्यक्ति जरूरी चीजें साथ रखना भी भूल सकता है।

    गलती से टोक दिया जाए तो क्या करें?
    अगर निकलते समय कोई पीछे से पुकार दे तो घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि वापस आकर 1-2 मिनट बैठें, थोड़ा पानी पिएं, इष्टदेव का ध्यान करें और फिर शांत मन से बाहर निकलें ।

    Post Views: 225

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजहरीला धतूरा बेच रहे थे ये कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जहरीला धतूरा बेच रहे थे ये कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप…

    August 25, 2026

    प्रदेश में मानसून सक्रिय, राजधानी समेत कई क्षेत्रों में जमकर बरसे बादल, अगले 2 दिन तक बारिश के आसार…

    August 25, 2026

    रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें…

    August 25, 2026

    48 फर्जी हितग्राहियों को राशि जारी करने की शिकायत, सचिव निलंबित जांच में सहयोग नहीं करने और शासकीय कार्यों में लापरवाही पर गिरी गाज…

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • शुभ काम के लिए निकलते समय पीछे से टोकना क्यों माना जाता है अशुभ वजह जानकर नहीं करेंगे अब आप भी नजरअंदाज…
    • जहरीला धतूरा बेच रहे थे ये कंपनी स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप…
    • प्रदेश में मानसून सक्रिय, राजधानी समेत कई क्षेत्रों में जमकर बरसे बादल, अगले 2 दिन तक बारिश के आसार…
    • रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें…
    • 48 फर्जी हितग्राहियों को राशि जारी करने की शिकायत, सचिव निलंबित जांच में सहयोग नहीं करने और शासकीय कार्यों में लापरवाही पर गिरी गाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?