शिवनारायण सिंह
सूरजपुर। रामानुजनगर 4 वर्षों से शादी का झांसा देकर देकर युवती का दैहिक शोषण करने वाले शिक्षा विभाग के लेखपाल को जेल भेज दिया गया है । बताया गया कि प्रेमनगर बीआरसी में पदस्थ लेखापाल कुंवर साय एक्का पर ग्राम बरबसपुर की एक युवती ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2017 से उसका देह शोषण करता रहा है। पत्नी बनाने को बोलता था रामानुजनगर तबादले से प्रेमनगर ले गया और अपने कमरे के बगल में दिया दूसरा कमरा और संबंध लेकिन शादी की बात करने पर आज कल का भरोसा दिलाता रहा । अब जब शादी की बात की तो कुंवर साय मुखर गया। पीडिता ने उसे तलाशने कानून की शरण ली और उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने धारा 376 ….2n का जुर्म दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।