डिजिटल होती जा रही दुनिया में काफी कुछ आसान हो गया है. पढ़ाई-लिखाई से लेकर जॉब तक और शॉपिंग से लेकर बैंकिंग और पेमेंट तक… सबकुछ ऑनलाइन हो गया है. इस ऑनलाइन सिस्टम ने हमारी लाइफ को बेहद आसान कर दिया है. लेकिन इसी सिक्के का दूसरा पहलू इसके रिस्क फैक्टर्स भी हैं. आए दिन ऑनलाइन फ्रॉड की खबरें आती रहती हैं. कभी कोई खुद को बैंककर्मी बताकर पैसों की ठगी कर लेता है तो कभी कोई किसी कंपनी का प्रतिनिधि बनकर.
कभी कोई जॉब के नाम पर ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो जाता है तो कभी किसी लॉटरी-वॉटरी या जैकपॉट ऑफर के चक्कर में. अनपढ़ लोगाें की तो छोड़िए, बहुत सारे पढ़े-लिखे और अधिकारी वर्ग के लोग भी ऑनलाइन ठगी के शिकार हो जाते हैं. ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत करने के लिए आपको गृह मंत्रालय की ओर से बनाई गई वेबसाइट पर जाना होगा. आप अपने मोबाइल के ब्राउजर में भी https://www.cybercrime.gov.in/ खोल सकते हैं.ज्यादातर मामलों में शिकायतों के बार कुछ हासिल नहीं हो पाता. तो फिर उपाय क्या हैउपाय है साइबर क्राइम के खिलाफ केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई वेबसाइट.
जी हां, गृह मंत्रालय ने ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होनेवाले लोगों के लिए एक नई वेबसाइट (https://www.cybercrime.gov.in/) शुरू की है. यहां आम लोगों की पूरी मदद की जाती है. आइए जानते हैं कि आप कैसे इसकी मदद ले सकते हैं, कैसे यहां शिकायत दर्ज करा सकते हैं, कैसे अपनी शिकायतों का निपटारा पा सकते हैं