Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शराब पीने में इस शहर वालों ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, 9 महीने का आंकड़ा कर देगा हैरान..….
    News

    शराब पीने में इस शहर वालों ने तोड़ दिया रिकॉर्ड, 9 महीने का आंकड़ा कर देगा हैरान..….

    By Tv 36 HindustanDecember 31, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साल 2023 खत्म होने में महज कुछ ही घंटे बचे हैं, फिर नए साल की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में इस साल शराबियों ने जमकर जाम छलकाया है. साल के महज 9 महीने में ही नोएडा वालों ने करोड़ों की शराब पी डाली है. आबकारी विभाग के डाटा के मुताबिक, नोएडा वाले 9 महीने यानी एक अप्रैल से 29 दिसंबर तक 1,308.59 करोड़ रुपए की शराब गटक गए हैं, जबकि पिछले साल इतने दिनों में यह आंकड़ा 1,125.12 करोड़ रुपये का था.

    साल 2023 में शराब की बिक्री में करीब 16.30 फीसदी की तेजी आई है. वहीं, अगर अब आपको यूपी नोएडा में हाउस पार्टी करनी है तो उसके लिए आपको लाइसेंस लेने की जरूरत पड़ेगी.नए साल पर टूटेगा रिकॉर्ड!

    आबकारी विभाग के अधिकारियों का मानना है कि आज जब नए साल का आगाज होगा तो यहां पर शराब की बिक्री जबरदस्त होगी. अधिकारियों के मुताबिक, नए साल पर करीब 12 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होने की संभावना है. पिछली बार नए साल के स्वागत में यहां के लोगों ने नौ करोड़ रुपये से ज्यादा की शराब पी थी. इस बार ये आंकड़ा बहुत ज्यादा बढ़ने की संभावना है. वहीं, ये नया रिकॉर्ड बन सकता है.

    तस्करी को रोकने के लिए हो रही कोशिशेंजिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नोएडा गाजियाबाद में शराब की 439 दुकान हैं जिनमें देसी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. नए साल पर शराब की तस्करी न हो इसके लिए भी कड़े प्रयास किए जा रहे हैं.हाउस-पार्टी में शराब पीने के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंटयूपी में हाल ही में हाउस-पार्टी में शराब परोसने के लिए भी नया नियम बनाया गया है. जिसके मुताबिक, शराब परोसने के लिए अब ओकेजनल लाइसेंस लेना जरुरी है, जो दो कैटेगरी में उपलब्ध है.

    पहला कम लोग यानी हाउस पार्टी के लिए एक दिन का 4,000 रुपये का लाइसेंस मिलेगा.दूसरा लाइसेंस 11,000 रुपये का होगा जिसमें कम्यूनिटी हॉल, रेस्टोरेंट और अन्य तरह की ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगह पर पार्टी में शराब दी जा सकती है. इसकी वैलिडिटी भी एक दिन की होगी.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india The people of this city broke the record in drinking alcohol Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीए, बीएससी और 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बहुत ही सुनहरा अवसर….
    Next Article सनी देओल की इस हरकत की वजह से लोग उन्हें घमंडी और अक्खड़ समझने लगे थे…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…

    April 30, 2026

    Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…

    April 30, 2026

    आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…

    April 30, 2026

    इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र का होगा आज सीधा प्रसारण; संकल्प होगा पारित जाने…
    • Mp में गेहूं खरीदी पर मोहन सरकार का बड़ा फैसला, स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ी, किसानों के लिए राहत भरी खबर…
    • आज छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी के बीच आंधी-बारिश का अलर्ट, और गिरेगा तापमान…
    • इतने करोड़ की लागत से फोरलेन बनेगा NH-49; बिलासपुर-रायगढ़-ओडिशा रूट पर फर्राटे भरेंगे वाहन: अब 4 घंटे का सफर 2 घंटे में होगा तय…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण; ‘सेवा सेतु’ का किया है शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?