Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भारत के ये 10 भाप में पकाए जाने वाले पौष्टिक नाश्ते, जो स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल…
    समाचार

    भारत के ये 10 भाप में पकाए जाने वाले पौष्टिक नाश्ते, जो स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल…

    By Tv36 HindustanJuly 13, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली;– भारतीय पाक शैली में फ्राइंग, शैलो फ्राइंग, डीप फ्राइंग से लेकर स्टीमिंग तक कई तरीके से कुकिंग की जाती है। क्या आप जानते हैं कि भाप में पके हुए कई ऐसे व्यंजन भी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों में मुख्य भोजन माने जाते हैं और नाश्ते में बड़े चाव से खाए जाते हैं? इन तस्वीरों के माध्यम ले इनके बारे में जानिए।

    कदुबु- यह कर्नाटक का एक पारंपरिक स्टीम्ड नाश्ता है, जिसे चावल के आटे या रवा से बनाया जाता है और इसमें नमक, जीरा और हरी मिर्च का स्वाद होता है। इसे नारियल की चटनी, घी या तीखी चटनी पुडी के साथ परोसना सबसे अच्छा रहता है।
    भापा पीठा- यह एक बंगाली डिश है, जिसमें चावल के आटे से बने स्टीम्ड केक के अंदर नारियल और गुड़ की स्टफिंग भरी जाती है, इसे ज्यादातर सर्दियों की सुबह में खाया जाता है।
    मुठिया- यह गुजराती व्यंजन है, जो गेहूं के आटे, मेथी के पत्तों, लौकी और मसालों से बनी स्टीम्ड डंपलिंग्स होती हैं।
    पुट्टु- यह केरल की खास डिश है। इसमें चावल के आटे को नारियल की परतों के साथ बेलनाकार आकार में भाप पर पकाया जाता है और इसे एक खास सांचे में तैयार किया जाता है। पारंपरिक रूप से इसे कडाला करी के साथ परोसा जाता है।
    मोदक- यह महाराष्ट्र का एक व्यंजन है, जो चावल के आटे से बनता है और इसमें नारियल, मेवे और गुड़ की भरावन होती है; इसे सांचे से आकार दिया जाता है और फिर भाप में अच्छी तरह पकाया जाता है।
    इडियप्पम- ये तमिलनाडु और केरल के स्टीम किए हुए चावल के नूडल्स जैसे दिखते हैं, जिन्हें हल्के खाने के तौर पर नारियल के दूध या नारियल और सब्ज़ियों के स्टू के साथ परोसा जाता है।
    रिकवच- यह डिश भारत के हर प्रांत में अलग-अलग नामों से जानी जाती है, लेकिन हर क्षेत्र में इसे भाप में ही पकाया जाता है। इसे अरबी के पत्तों, बेसन और मसालों से बनाया जाता है। पत्तों के बीच इस मिश्रण की परतें लगाई जाती हैं, फिर रोल किया जाता है और अच्छी तरह से स्टीम किया जाता है। इसे दाल-चावल के साथ खाने में सबसे अच्छा लगता है।
    दाल पीठा- यह बिहार का एक प्रसिद्ध व्यंजन है, जिसमें चावल या गेहूं के आटे में हींग, अजवाइन, अदरक और लहसुन के साथ तैयार की गई दरदरी चने की दाल का मिश्रण भरकर भाप में पकाया जाता है और इसे धनिया की चटनी के साथ परोसा जाता है।
    ढोकला- यह गुजरात में भाप में पकाई जाने वाली सबसे लोकप्रिय डिश में से एक है। इसे बेसन, सूजी और दही के घोल से बनाया जाता है, जिसमें नमक और हल्दी मिलाई जाती है। इसके बाद, इसे तेल, हरी मिर्च, राई, करी पत्ता, चीनी और पानी के मिश्रण से तड़का लगाया जाता है।
    इडली- यह दक्षिण भारत का सबसे लोकप्रिय स्टीम्ड व्यंजन है। इसमें चावल और दाल को भिगोकर और पीसकर एक घोल तैयार किया जाता है, जिसे फर्मेंट के बाद भाप में पकाया जाता है। इसे नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसना सबसे अच्छा रहता है।

    Post Views: 160

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleरोज सुबह 1 गिलास गिलोय का पानी शरीर में होने लगते हैं ये 5 चौंकाने वाले बदलाव…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रोज सुबह 1 गिलास गिलोय का पानी शरीर में होने लगते हैं ये 5 चौंकाने वाले बदलाव…

    July 13, 2026

    आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना…

    July 13, 2026

    प्रदेश को मिली बड़ी सौगात: 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी इतने MBBS सीटों पर होगा प्रवेश…

    July 13, 2026

    अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत के ये 10 भाप में पकाए जाने वाले पौष्टिक नाश्ते, जो स्वाद के साथ सेहत का भी रखें ख्याल…
    • रोज सुबह 1 गिलास गिलोय का पानी शरीर में होने लगते हैं ये 5 चौंकाने वाले बदलाव…
    • आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना…
    • प्रदेश को मिली बड़ी सौगात: 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को NMC की मंजूरी इतने MBBS सीटों पर होगा प्रवेश…
    • अब बारिश में भी दिखें स्टाइलिश, रेनकोट को ऐसे करें स्टाइल, पाएं ट्रेंडी और स्मार्ट लुक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?