Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » GST रिफॉर्म पर ये 8 राज्य अड़ा सकते हैं टांग, मीटिंग में रखेंगे ये डिमांड…
    समाचार

    GST रिफॉर्म पर ये 8 राज्य अड़ा सकते हैं टांग, मीटिंग में रखेंगे ये डिमांड…

    By Tv 36 HindustanAugust 31, 2025No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– जीएसटी रिफॉर्म पर अभी सिर्फ ऐलानभर हुआ है. 3 और 4 सितंबर को होने वाली मीटिंग में इस पर फैसला होगा. ऐलान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, तो काउंसिल की मीटिंग में इसे हरी झंडी मिलना तय है, लेकिन देश के विपक्ष के 8 राज्य ऐसे हैं, जो अपनी टांग अड़ा सकते हैं. साथ ही जीएसटी काउंसिल की मीटिंग में अपनी डिमांड भी सामने रख सकते हैं. वास्तव में विपक्ष शासित राज्यों का कहना है कि केंद्र के जीएसटी दर में बदलाव के प्रस्ताव से लगभग 1.5 करोड़ रुपए से दो लाख करोड़ रुपये तक के रेवेन्यू का नुकसान हो सकता है. ऐसे में इन राज्यों ने केंद्र से खुद को होने वाले नुकसान की भरपाई करने की मांग की. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

    जीएसटी रिफॉर्म के मामले में हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल – के वित्त मंत्रियों ने तीन-चार सितंबर को जीएसटी काउंसिल की होने वाली अगली बैठक में अपना प्रस्ताव पेश करने का फैसला किया. दरों को युक्तिसंगत बनाने और राजस्व तटस्थता को संतुलित करने के उनके प्रस्ताव में मौजूदा कर भार को बनाए रखने के लिए प्रस्तावित 40 फीसदी दर के अलावा अहितकर और विलासिता की वस्तुओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का सुझाव दिया गया है. विपक्ष शासित राज्यों ने मांग की कि इस शुल्क से मिलने वाली आय राज्यों के बीच वितरित की जानी चाहिए.
    राज्यों को होगा रेवेन्यू का नुकसान
    इन आठ राज्यों की बैठक के बाद कर्नाटक के वित्त मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा कि प्रत्येक राज्य को अपने मौजूदा वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) रेवेन्यू में 15-20 फीसदी की कमी आने की आशंका है. बायरे गौड़ा ने कहा कि जीएसटी रेवेन्यू में 20 फीसदी की कमी देश भर की राज्य सरकारों के राजकोषीय ढांचे को गंभीर रूप से अस्थिर कर देगी. उन्होंने कहा कि राज्यों को रेवेन्यू स्थिर होने तक पांच वर्षों के लिए क्षतिपूर्ति दी जानी चाहिए. मंत्री ने कहा कि जब जीएसटी लागू किया गया था, तब राजस्व तटस्थ दर (आरएनआर) 14.4 प्रतिशत थी.
    बाद में कर दरों को युक्तिसंगत बनाने के बाद कराधान की शुद्ध दर घटकर 11 प्रतिशत हो गई. केंद्र के जीएसटी दरों को कम करने और स्लैब में कटौती करने के वर्तमान प्रस्ताव से कराधान की शुद्ध दर घटकर 10 प्रतिशत हो जाएगी. बायरे गौड़ा ने कहा कि राज्यों के राजस्व हितों की रक्षा की जानी चाहिए. अगर राज्य सरकार के राजस्व को गंभीर नुकसान होता है, तो लोग प्रभावित होंगे, विकास कार्य प्रभावित होंगे और अपर्याप्त राजस्व राज्य की स्वायत्तता को भी नुकसान पहुंचाएगा.

    मुआवजे की डिमांड
    केंद्र ने प्रस्ताव दिया है कि जीएसटी को पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत दर वाली दो स्तरीय कर संरचना बनाया जाए. इसके अलावा अहितकर और विलासिता वाली कुछ चुनिंदा वस्तुओं के लिए 40 प्रतिशत की दर प्रस्तावित की गई है. हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि हम दरों को युक्तिसंगत बनाने के प्रस्ताव से सहमत हैं, लेकिन हमें भी मुआवजा मिलना चाहिए. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने भी मांग की कि मुनाफाखोरी का पता लगाने के लिए एक व्यवस्था स्थापित किया जाए ताकि दरों को युक्तिसंगत बनाने का लाभ आम आदमी तक पहुंच सके. इन राज्यों ने मांग की कि राजस्व संरक्षण की गणना के लिए आधार वर्ष 2024-25 तय किया जाए.

    तेलंगाना को होगा 7 हजार करोड़ का नुकसान
    तेलंगाना के डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्क ने बताया कि प्रस्तावित जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने से तेलंगाना को सालाना 7,000 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. उन्होंने केंद्र से नए कर उपाय से होने वाले संभावित नुकसान की राज्यों को उचित भरपाई करने का अनुरोध किया. केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने कहा कि दरों को युक्तिसंगत बनाया जाना चाहिए, लेकिन राज्यों के राजस्व की रक्षा करनी होगी और इसका लाभ आम आदमी को मिलना चाहिए. तमिलनाडु के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारासु ने कहा कि दरों को युक्तिसंगत बनाने की प्रक्रिया से होने वाले संभावित नुकसान के लिए सभी राज्यों को मुआवजा दिया जाना चाहिए. राज्यों के राजस्व की रक्षा की जानी चाहिए.

    Post Views: 830

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश में 24 रूटों पर चलेंगी 100 मुख्यमंत्री ग्रामीण बसें, आखिरी टेंडर बस पर होगी इनकी फोटो…
    Next Article बहन से लव मैरिज करने वाले की साजिश पूरे परिवार का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण की चाल…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश कई इलाकों में दहशत; 10 हजार से अधिक मौतों की…

    June 25, 2026

    इस राज्य में जल्द शुरू होगा ये पोर्टल, नए हितग्राहियों को मिलेगा आवेदन का मौका…

    June 25, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगो के लिए सहारा, एक शिकायत पर मिली ये की सुविधा…

    June 25, 2026

    इतने महीने से बच्चों का पोषण आहार बंद ; करोड़ों की योजनाओं पर सवाल, विदिशा समेत इन जिलों में कुपोषण का संकट…

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस तीव्रता के भूकंप से कांपा ये देश कई इलाकों में दहशत; 10 हजार से अधिक मौतों की…
    • इस राज्य में जल्द शुरू होगा ये पोर्टल, नए हितग्राहियों को मिलेगा आवेदन का मौका…
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगो के लिए सहारा, एक शिकायत पर मिली ये की सुविधा…
    • इतने महीने से बच्चों का पोषण आहार बंद ; करोड़ों की योजनाओं पर सवाल, विदिशा समेत इन जिलों में कुपोषण का संकट…
    • सीएम डॉ. मोहन ने हितग्राहियों के खातों में ट्रांसफर किए 203.56 करोड़, कहा- बुजुर्गों-असहाय लोगों का आदर करना हमारा धर्म
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?