– Tata Altroz: टाटा मोटर्स के पास पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों का अच्छा पोर्टफोलियो है. इसमें हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान, कॉम्पैक्ट एसयूवी और मिड साइज एसयूवी शामिल हैं. अब अगर देश की सबसे सस्ती डीजल कार की बात की जाए तो वह भी टाटा मोटर्स की ही है. यह टाटा अल्ट्रोज हैं.
टाटा अल्ट्रोज डीजल कीमतवैसे तो टाटा अल्ट्रोज की कीमत 6.65 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए 10.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. लेकिन, अगर इसके डीजल वेरिएंट्स की बात करें तो उसकी कीमत 8.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. डीजल फ्यूल के साथ इसका बेस वेरिएंट एक्सएम प्लस डीजल है.
टाटा अल्ट्रोज इंजन ऑप्शनइसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शंस मिलते हैं. तीनों के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड आता है. इसका डीजल इंजन 90PS@4000rpm और 200Nm@1250-3000rpm जनरेट करता है. यह इंज 23.64kmpl माइलेज ऑफर करता है.टाटा अल्ट्रोज फीचर्सअल्ट्रोज में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एम्बिएंट लाइटिंग, क्रूज कंट्रोल, सिंगल-पेन सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, पावर विंडो, लैदर स्टीयरिंग व्हील, लैदर सीटें, एडजस्टेबल हेडलाइट्स, फॉग लाइट्स (फ्रंट और रियर), रियर डिफॉगर, रेन सेंसिंग वाइपर और अलॉय व्हील्स जैसे कई फीचर्स मिलते हैं.
