Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एमपी के नए सीएम के अनसुने किस्से : कभी भजिए बेचे, शिक्षक ने उठाया पढ़ाई का खर्च,आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ किस्सों के बारे में….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    एमपी के नए सीएम के अनसुने किस्से : कभी भजिए बेचे, शिक्षक ने उठाया पढ़ाई का खर्च,आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ किस्सों के बारे में….

    By Tv 36 HindustanDecember 12, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *मध्यप्रदेश* : डॉ. मोहन यादव का बचपन आर्थिक दंगी में गुजरा। पिता पूनमचंद मिल में नौकरी करते थे। कमाई ज्यादा नहीं होती थी। परिवार का गुजारा करने के लिए पूनमचंद अपने भाई शंकर लाल के साथ मालीपुर इलाके में भजिए की दुकान भी चलाते थे। मोहन यहां कभी-कभी पिता-चाचा की मदद करने आते थे।मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक दल के नेता मोहन यादव बुधवार को प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। यादव ने 1982 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति में कदम रखा। 41 साल पहले छात्रसंघ राजनीति से शुरू हुआ सफर अब राज्य के सबसे ताकतवर पद तक पहुंचने जा रहा है। मोहन यादव के जिंदगी से जुड़े कई अनसुने किस्से हैं। ये किस्से बताते हैं कि कितने संघर्ष के बाद उन्होंने ये मकाम पाया है। किस तरह 41 साल तक पार्टी संगठन में अलग-अलग पदों से होते हुए यादव मुख्यमंत्री पद तक पहुंचे हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ किस्सों के बारे में….कभी पिता-चाचा के साथ भजिए बेचते थे मोहन यादवडॉ. मोहन यादव लगातार तीसरी बार उज्जैन जिले की उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक बने हैं। पिछली सरकार में राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री थे। 1965 में गीता कालोनी निवासी पूनमचंद यादव के घर जन्मे मोहन यादव का बचपन आर्थिक दंगी में गुजरा। पिता पूनमचंद मिल में नौकरी करते थे। कमाई ज्यादा नहीं होती थी। परिवार का गुजारा करने के लिए पूनमचंद अपने भाई शंकर लाल के साथ मालीपुर इलाके में भजिए की दुकान भी चलाते थे। मोहन यहां कभी-कभी पिता-चाचा की मदद करने आते थे।शिक्षक ने की पढ़ाई में मदद, उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष रहते किया एमए और पीएचडीपरिवार की मदद के साथ मोहन पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान रखते थे। परिवार की आर्थिक हालत और मोहन की प्रतिभा को देखते हुए सालिगराम नाम के शिक्षक ने उन्हें अपने साथ रख लिया। उसे पढ़ाया-लिखाया। पूरा खर्च भी उठाया। अभाव के बीच शिक्षक से मिली मदद के साथ मोहन यादव ने पीएचडी तक की शिक्षा ग्रहण की। मोहन यादव ने उज्जैन विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष रहते हुए पॉलिटिकल साइंस में एमए और इसके बाद पीएचडी भी की। 2010 में उन्हें पीएचडी की उपाधि मिली। छात्रसंघ के सह-सचिव से राज्य के मुख्यमंत्री पद तक ऐसी है राजनीतिक यात्राडॉ. मोहन यादव ने माधव विज्ञान महाविद्यालय से छात्र राजनीति की शुरुआत की। 1982 में वे माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के सह-सचिव और 1984 में माधव विज्ञान महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष रहे हैं। 1984 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री और 1986 में विभाग प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली। 1988 में यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यप्रदेश के प्रदेश सहमंत्री और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। 1989-90 में परिषद की प्रदेश इकाई के प्रदेश मंत्री और सन 1991-92 में परिषद के राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं।1993-95 में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, उज्जैन नगर के सह खंड कार्यवाह, सायं भाग नगर कार्यवाह और 1996 में खण्ड कार्यवाह और नगर कार्यवाह रहे हैं। संघ में सक्रियता की वजह से मोहन यादव 1997 में भाजयुमो प्रदेश समिति में अपनी जगह बनाई। 1998 में उन्हें पश्चिम रेलवे बोर्ड की सलाहकार समिति के सदस्य बनाया गया। इसके बाद उन्होंने संगठन में रहकर अलग-अलग पदों पर काम किया। 2004-2010 के बीच वह उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रहे। 2011-2013 में मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के अध्यक्ष भी बने। भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य भी रहे। मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण केप्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं। पहली बार 2013 में उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक बने। 2018 में दूसरी बार इस सीट से जीतने में सफल रहे। 2020 में भाजपा सरकार बनी तो मोहन यादव मंत्री बने, अब राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस सांसद के ठिकानों से नोटों का मिला पहाड़ , इनकम टैक्स की रेड हुई खत्म….
    Next Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस तारीख को लेंगे शपथ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जिनको तिलक, चंदन, वंदन, राम-श्याम, हनुमान से दिक्कत, वो लाहौर खिसक लें पंडित …

    April 22, 2026

    जहां रूस-चीन का दबदबा था, वहां अब ब्रिटेन की एंट्री आखिर क्यों मिडिल एशिया में शुरू हुआ नया खेल…

    April 22, 2026

    बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …

    April 22, 2026

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की विवादित टिप्पणी पर सख्त एक्शन, EC ने भेजा कारण बताओ नोटिस…

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जिनको तिलक, चंदन, वंदन, राम-श्याम, हनुमान से दिक्कत, वो लाहौर खिसक लें पंडित …
    • जहां रूस-चीन का दबदबा था, वहां अब ब्रिटेन की एंट्री आखिर क्यों मिडिल एशिया में शुरू हुआ नया खेल…
    • बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …
    • कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की विवादित टिप्पणी पर सख्त एक्शन, EC ने भेजा कारण बताओ नोटिस…
    • 10वीं पास युवाओं के लिए 9,195 पदों पर मौका, जानें यहां आवेदन प्रक्रिया और योग्यता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?