
उत्तराखंड (Uttarakhand) के ऊधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। यहां के गदरपुर में एक शादी के दौरान जमकर हंगामा हुआ जब दूल्हे (Groom) की पत्नी होने का दावा करते हुए एक महिला पुलिस के साथ शादी के समारोह में पहुंच गई और फिर सबके सामने दूल्हे की चप्पलों से पिटाई कर दी।
हंगामा देखकर पुलिस (Police) दूल्हे को अपने साथ थाने ले गई, दूल्हे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि गदरपुर की कंबोज धर्मशाला में एक विवाह समारोह चल रहा था, तभी अचानक एक महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई, उसका दावा था कि दूल्हा उसका पति है और उनकी शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ है।
पति से चल रहा था मनमुटाव
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति दहेज की मांग करता है, इसकी वजह से उसकी पति से मनमुटाव चल रहा था, उसे किसी से पता चला कि उसका पति गदरपुर में दूसरी शादी कर रहा है, वहीं महिला के भाई ने आरोप लगाया कि पहले उसकी बहन को धोखा दिया गया है और अब उसका जीजा दूसरी शादी कर रहा है।
इस दौरान पहले महिला और उसके साथ आए लोगों ने दूल्हे की जमकर चप्पलों से पिटाई की, बाद में जब दुल्हन के पक्ष को दूल्हे की पहली शादी के बारे में पता चला तो उन्होंने भी दूल्हे की पिटाई की।