Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कांग्रेस सांसद के ठिकानों से नोटों का मिला पहाड़ , इनकम टैक्स की रेड हुई खत्म….
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    कांग्रेस सांसद के ठिकानों से नोटों का मिला पहाड़ , इनकम टैक्स की रेड हुई खत्म….

    By Tv 36 HindustanDecember 12, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *नई दिल्ली:* कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ओडिशा के बलांगीर वाले ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड मंगलवार को खत्म हो गई। न्यूज एजेंसी की तस्वीरों में आयकर अधिकारियों और CISF कर्मियों को साहू के परिसर से निकलते देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा एमपी के अकेले बलांगीर स्थित परिसर से करीब 280 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। साहू से जुड़ी संपत्तियों पर रविवार को आयकर छापे के दौरान नोटों के ढेर जब्त किए गए थे। एसबीआई क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि नोटों से भरे कुल 176 बैग मिले। 3 बैंकों के अधिकारियों को इनकी गिनती में लगाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे 50 अधिकारी इसमें शामिल रहे। नोट गिनने की 40 मशीनें मंगाई गईं जिसमें से 25 इस्तेमाल हुईं।रिपोर्ट के मुताबिक, बलांगीर के टिटलागढ़ शहर में प्राइवेट बैंक अकाउंट के तीन लॉकरों से 40 सोने के बिस्किट, हीरे जड़ित सोने के आभूषण और कुछ अहम डाक्यूमेंट बरामद हुए। आयकर विभाग की क्षेत्रीय जांच शाखा की ओर से कार्रवाई पर अंतरिम रिपोर्ट विभाग के प्रशासनिक निकाय, दिल्ली में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड को भेजी गई है। यह तलाशी भुवनेश्वर मुख्यालय वाली बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शुरू हुई। कंपनी के कर चोरी और ऑफ द बुक लेनदेन के आरोप में 6 दिसंबर को आयकर विभाग ने कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों ने तलाशी अभियान के छठे दिन सोमवार को लगभग 7 जगहों पर छापेमारी की थी।आयकर विभाग ने एक ही अभियान में किसी भी एजेंसी की ओर से देश में सबसे अधिक 351 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। सूत्रों ने बताया कि ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 30-34 परिसरों की तलाशी ली गई। विभाग ने करीब 3 किलोग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किए। सूत्रों ने बताया कि इन तीन राज्यों में काम करने वाले कई हवाला ऑपरेटर और कुछ मुखौटा या संदिग्ध कंपनियां विभाग की जांच के दायरे में हैं। इन तलाशी और भारी नकदी की बरामदगी के दौरान उनकी भूमिका का संकेत देने वाले दस्तावेज बरामद हुए हैं। विभाग ने झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के रांची और अन्य स्थानों पर स्थित परिसरों की भी तलाशी ली।भारतीय जनता पार्टी में नकदी मामले को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉपुलर सीरीज का जिक्र करते हुए मंगलवार को कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भारत में किसे काल्पनिक की जरूरत है। जब आपके पास 70 सालों से ज्यादा समय तक लूट करने वाली कांग्रेस है।’ वहीं, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पार्टी सांसदों ने सोमवार को संसद परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छापेमारी के दौरान जब्त की गई नकदी से साबित होता है कि विपक्षी पार्टी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई हैं। नड्डा ने कहा, ‘यह आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे इनके कारनामे का छोटा सा हिस्सा है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जवाब देना होगा कि यह किसका पैसा है और इसे कैसे लूटा गया।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजनवरी कैसे बन गया वर्ष का पहला महीना, जानिए इसके पीछे की कहानी…
    Next Article एमपी के नए सीएम के अनसुने किस्से : कभी भजिए बेचे, शिक्षक ने उठाया पढ़ाई का खर्च,आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ किस्सों के बारे में….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जिनको तिलक, चंदन, वंदन, राम-श्याम, हनुमान से दिक्कत, वो लाहौर खिसक लें पंडित …

    April 22, 2026

    जहां रूस-चीन का दबदबा था, वहां अब ब्रिटेन की एंट्री आखिर क्यों मिडिल एशिया में शुरू हुआ नया खेल…

    April 22, 2026

    बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …

    April 22, 2026

    कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की विवादित टिप्पणी पर सख्त एक्शन, EC ने भेजा कारण बताओ नोटिस…

    April 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जिनको तिलक, चंदन, वंदन, राम-श्याम, हनुमान से दिक्कत, वो लाहौर खिसक लें पंडित …
    • जहां रूस-चीन का दबदबा था, वहां अब ब्रिटेन की एंट्री आखिर क्यों मिडिल एशिया में शुरू हुआ नया खेल…
    • बस्तर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, छिंदनार में खेल क्रांति की रखी नींव, CM बोले- सचिन का दौरा युवाओं के लिए …
    • कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की विवादित टिप्पणी पर सख्त एक्शन, EC ने भेजा कारण बताओ नोटिस…
    • 10वीं पास युवाओं के लिए 9,195 पदों पर मौका, जानें यहां आवेदन प्रक्रिया और योग्यता…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?