Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का मौसम IMD की चेतावनी 15 घंटे के अंदर 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 65 की रफ्तार से चलेगी हवा…
    समाचार

    आज का मौसम IMD की चेतावनी 15 घंटे के अंदर 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 65 की रफ्तार से चलेगी हवा…

    By Tv36 HindustanMay 20, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने 13 राज्यों में भीषण बारिश आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने अपने अलर्ट में कहा है कि अगले 15 घंटे के अंदर इन राज्यों में तूफानी बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरन 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
    मौसम विभाग ने जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है उसमें बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड शामिल हैं। मौसम बिगड़ने के दौरान इन राज्यों के लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी भी दी गई है। लोगों से कहा गया है कि वे घर से निकलने से पहले एक बार चेक जरूर कर लें। अगर जरूरी न हो तो बाहर जाने से बचें।
    दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
    दिल्ली (20 से 23 मई): दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। आगामी तीन दिनों तक लोगों को हीट वेव का सामना करना पड़ेगा। 20 मई से 22 मई तक लू की चेतावनी है। 23 मई से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है और आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई गई है।
    उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
    यूपी (20 से 25 मई): उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। बांदा जिले में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने अब पश्चिमी और पूर्वी यूपीके कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री के ऊपर जाने की संभावना जताई है। 20 से 25 मई के दौरान तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं। आगरा, नोएडा, जालौन, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।
    राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम
    राजस्थान (20 से 22 मई): राजस्थान के अधिकतर भागों में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच तेज, धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। 20 से 22 मई के दौरान 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली, धूल भरी सतही हवाएं चलेंगी। राज्य के ज्यादातर भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।
    बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम
    बिहार (20 से 25 मई): मौसम विभाग ने बिहार में 25 मई तक आंधी-बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 81 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। राजधानी पटना में गरज चमक के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। जबकि पूर्णिया, भागलपुर, गया में भी बारिश का अलर्ट है।
    महाराष्ट्र में आज कैसा रहेगा मौसम
    महाराष्ट्र (20 से 21 मई): महाराष्ट्र का विदर्भ क्षेत्र भीषण लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने 20-21 मई को अकोला, अमरावती और वर्धा के लिए भीषण लू का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आने वाले कुछ दिनों में नागपुर, वर्धा, अकोला, अमरावती और यवतमाल सहित विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
    उत्तराखंड में आज कैसा रहेगा मौसम
    उत्तराखंड (20 से 23 मई): उत्तराखंड में 20 मई से 23 मई के बीच मौसम बदलने की पूर्ण संभावना है। कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में लू जैसे हालात भी बन सकते हैं। देहरादून में आंशिक बादल छा सकता है। जबकि उत्तरकाशी, चमोली में गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।
    ओडिशा में आज कैसा रहेगा मौसम
    ओडिशा (20 मई): डिशा भीषण गर्मी की चपेट में है। आज (20 मई को) झारसुगुड़ा, बौध, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, अंगुल और ढेंकनाल जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने का अनुमान है। दोपहर या शाम के दौरान ओडिशा के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
    मध्य प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम
    मध्य प्रदेश (20 से 25 मई): मध्य प्रदेश में 25 मई तक लू और गर्म हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, इंदौर में गर्मी का भीषण असर देखने को मिलेगा।

    Post Views: 195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रदेश आज नहीं मिलेंगी दवाएं, पूरे प्रदेश के निजी मेडिकल स्टोर्स बंद मरीजों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे ये केंद्र…
    Next Article फैंस की थमी सांसें 83 की उम्र में ये महानायक अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इनके साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक प्रदेश में एआई आधारित डिजिटल परिवर्तन और स्मार्ट गवर्नेंस को मिलेगी नई गति…

    May 20, 2026

    फैंस की थमी सांसें 83 की उम्र में ये महानायक अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत…

    May 20, 2026

    प्रदेश आज नहीं मिलेंगी दवाएं, पूरे प्रदेश के निजी मेडिकल स्टोर्स बंद मरीजों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे ये केंद्र…

    May 20, 2026

    तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, इन राशि वाले लोग रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज इनके साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक प्रदेश में एआई आधारित डिजिटल परिवर्तन और स्मार्ट गवर्नेंस को मिलेगी नई गति…
    • फैंस की थमी सांसें 83 की उम्र में ये महानायक अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है हालत…
    • आज का मौसम IMD की चेतावनी 15 घंटे के अंदर 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 65 की रफ्तार से चलेगी हवा…
    • प्रदेश आज नहीं मिलेंगी दवाएं, पूरे प्रदेश के निजी मेडिकल स्टोर्स बंद मरीजों की सुविधा के लिए खुले रहेंगे ये केंद्र…
    • तुला-धनु वालों के सुधरेंगे हालात, इन राशि वाले लोग रहें सावधान; जानें सभी 12 राशियों का भाग्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?