तमिलनाडु :– राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री की सिफारिश पर राज्यपाल ने 23 विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। लोक भवन, तमिलनाडु की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई सूची को राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है और सभी विधायकों को मंत्री नियुक्त किया जाएगा।


