Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अजय देवगन की ‘धमाल 4’ हुई रिलीज, जानिए हंसी का डोज इतना दमदार है…
    मनोरंजन

    अजय देवगन की ‘धमाल 4’ हुई रिलीज, जानिए हंसी का डोज इतना दमदार है…

    By Tv36 HindustanJuly 11, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– लंबे इंतजार के बाद अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ आखिरकार 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। निर्देशक इंद्र कुमार एक बार फिर अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी को बड़े पर्दे पर लेकर आए हैं। फिल्म में रवि कैसी है फिल्म की कहानी?
    ‘धमाल 4’ की कहानी एक बार फिर सौ साल पुराने खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की शुरुआत एनिमेशन सीक्वेंस से होती है, जिसमें खजाने और उसके रहस्यमयी नक्शे की कहानी दिखाई जाती है।

    किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
    रवि किशन के किरदार की वजह से खजाने का नक्शा नष्ट हो जाता है, लेकिन ट्विस्ट यह है कि उस नक्शे की पूरी जानकारी एक ऐसे व्यक्ति के दिमाग में मौजूद होती है, जो खजाने तक पहुंचने का रास्ता जानता है। इसके बाद अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी अपने-अपने अंदाज में खजाने की खोज में निकल पड़ते हैं।

    अजय देवगन का किरदार ईशा गुप्ता को प्रभावित करने की कोशिश करता है, जबकि बाकी कलाकार अपनी कॉमिक टाइमिंग से कहानी को आगे बढ़ाते हैं। इंटरवल तक फिल्म खजाने की तलाश पर केंद्रित रहती है, जबकि क्लाइमेक्स में कुछ भावनात्मक और मेलोड्रामेटिक मोड़ देखने को मिलते हैं।
    डायरेक्शन कैसा है?
    निर्देशक इंद्र कुमार ने इस बार भी वही पुराना और सफल फॉर्मूला अपनाया है, जिसने ‘धमाल’ सीरीज को लोकप्रिय बनाया था। हालांकि खजाने वाला ट्रैक पहले की फिल्मों जैसा ही महसूस होता है और कहानी में नया पन कम नजर आता है।

    फिल्म का मुख्य आकर्षण इसकी कॉमेडी है। कई दृश्य हंसाने में सफल रहते हैं, लेकिन कुछ हिस्सों की गति धीमी भी लगती है। अगर आप हल्की-फुल्की मनोरंजन वाली फिल्म देखना चाहते हैं और लॉजिक की ज्यादा उम्मीद नहीं रखते, तो यह फिल्म आपको पसंद आ सकती है।

    एक्टिंग में कौन छाया?
    फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी स्टारकास्ट है।

    अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से सबसे ज्यादा प्रभावित करते हैं।
    संजय मिश्रा अपने छोटे लेकिन दमदार रोल में हंसी का तड़का लगाते हैं।
    रवि किशन को जितना स्क्रीन स्पेस मिला, उसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।
    अजय देवगन का अभिनय ठीक-ठाक है और वह फिल्म में संतुलन बनाए रखते हैं।
    फाइनल वर्डिक्ट
    अगर आप धमाल फ्रेंचाइजी के फैन हैं या दोस्तों और परिवार के साथ बिना ज्यादा दिमाग लगाए हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं, तो ‘धमाल 4’ आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है। हालांकि जो दर्शक मजबूत कहानी और नएपन की उम्मीद लेकर जाएंगे, उन्हें फिल्म थोड़ी निराश कर सकती है।

    रेटिंग: (2.5/5)
    निर्देशक: इंद्र कुमार

    मुख्य कलाकार: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद।

    Post Views: 245

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबारिश, आंधी और बिजली अगले 6 दिन ऐसा रहेगा पूरे देश का मौसम, जानिए IMD की भविष्यवाणी…
    Next Article CM साय ने आरंग को दी 128 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों का लोकार्पण और ये बड़ी घोषणाएं…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर आपका यकीन करना होगा मुश्किल…

    July 11, 2026

    रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर आपका यकीन करना होगा मुश्किल…

    July 11, 2026

    स्पेन का सुपर सब बना हीरो, मिकेल मेरिनो ने बनाया वर्ल्ड कप का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड…

    July 11, 2026

    VIP पास पर रोक, सुरक्षा भी बढ़ी चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर में क्या-क्या बदला…

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर आपका यकीन करना होगा मुश्किल…
    • रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर आपका यकीन करना होगा मुश्किल…
    • स्पेन का सुपर सब बना हीरो, मिकेल मेरिनो ने बनाया वर्ल्ड कप का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड…
    • VIP पास पर रोक, सुरक्षा भी बढ़ी चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर में क्या-क्या बदला…
    • प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, अगले 4 दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार; इन जिलों में यलो अलर्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?