Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, अगले 4 दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार; इन जिलों में यलो अलर्ट…
    समाचार

    प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, अगले 4 दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार; इन जिलों में यलो अलर्ट…

    By Tv36 HindustanJuly 11, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। बीते दो दिनों तक राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। बारिश थमने से लोगों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने का इंतजार है। हालांकि, अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है।
    मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    क्या कहता है मौसम विभाग?
    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 9.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। वहीं मानसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, मध्य उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए मिजोरम तक फैली हुई है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है।
    रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
    शनिवार को राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
    इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश
    पिछले 24 घंटों के दौरान रघुनाथनगर, कुसमी और बड़ेबचेली में 5-5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कापू, दर्री, लैलूंगा, शंकरगढ़, कोरबा, बैकुंठपुर, प्रेमनगर और मुंगेली में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा बिलासपुर, अकलतरा, बीजापुर, दुर्गकोंदल, सारागांव सहित कई जिलों में 2 सेंटीमीटर, जबकि जांजगीर, सूरजपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, दंतेवाड़ा, भानुप्रतापपुर, मैनपुर, पेंड्रा, चांपा और अन्य क्षेत्रों में 1 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

    अगले दो दिनों का पूर्वानुमान
    मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

    इन जिलों के लिए यलो अलर्ट
    मौसम विभाग ने शनिवार के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

    Post Views: 185

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCM साय ने आरंग को दी 128 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों का लोकार्पण और ये बड़ी घोषणाएं…
    Next Article VIP पास पर रोक, सुरक्षा भी बढ़ी चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर में क्या-क्या बदला…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर आपका यकीन करना होगा मुश्किल…

    July 11, 2026

    रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर आपका यकीन करना होगा मुश्किल…

    July 11, 2026

    स्पेन का सुपर सब बना हीरो, मिकेल मेरिनो ने बनाया वर्ल्ड कप का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड…

    July 11, 2026

    VIP पास पर रोक, सुरक्षा भी बढ़ी चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर में क्या-क्या बदला…

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर आपका यकीन करना होगा मुश्किल…
    • रोज सिर्फ 30 मिनट चलने का ये सीक्रेट जान लीजिए शरीर में दिखेंगे ऐसे बदलाव, जिन पर आपका यकीन करना होगा मुश्किल…
    • स्पेन का सुपर सब बना हीरो, मिकेल मेरिनो ने बनाया वर्ल्ड कप का ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड…
    • VIP पास पर रोक, सुरक्षा भी बढ़ी चढ़ावा चोरी के बाद राम मंदिर में क्या-क्या बदला…
    • प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी, अगले 4 दिन हल्की से मध्यम बारिश के आसार; इन जिलों में यलो अलर्ट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?