Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 1150 मिमी से ज्यादा बरसा पानी, अब कमजोर हो रहा मौसम सिस्टम आगे कैसा रहेगा मौसम जाने यहां से…
    छत्तीसगढ

    1150 मिमी से ज्यादा बरसा पानी, अब कमजोर हो रहा मौसम सिस्टम आगे कैसा रहेगा मौसम जाने यहां से…

    By Tv36 HindustanSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:- मानसून सीजन अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है और छत्तीसगढ़ में बारिश की रफ्तार भी धीरे-धीरे कम होने के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि पूरे सीजन के आंकड़ों पर नजर डालें तो राज्य में इस बार अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 26 सितंबर तक प्रदेश में औसत वर्षा सामान्य से 5.6 प्रतिशत अधिक रही है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, 1 जून से 26 सितंबर तक राज्य में 1150.5 मिमी पानी बरसा, जबकि सामान्य तौर पर इस अवधि में 1089.6 मिमी बारिश होती है। इस तरह अब तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 60.9 मिमी ज्यादा है। प्रदेश के 14 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

    बारिश के आंकड़ों में बलरामपुर और नारायणपुर प्रमुख रहे हैं। बलरामपुर में 1551.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो सामान्य से 71.1 प्रतिशत ज्यादा है। नारायणपुर में 1720.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके अलावा गरियाबंद में 1462.1 मिमी, बालोद में 1311.8 मिमी और धमतरी में 1301.1 मिमी बारिश हुई है।

    राजधानी रायपुर भी इस बार बारिश के मामले में सामान्य आंकड़े से काफी आगे है। यहां सीजन में अब तक 1303.6 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य से 41.6 प्रतिशत अधिक है।
    गरियाबंद में सामान्य वर्षा से 35.6 प्रतिशत अधिक पानी गिरा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ में यह अंतर 35 प्रतिशत, बालोद में 25.7 प्रतिशत और महासमुंद में 24.7 प्रतिशत रहा। धमतरी में भी सामान्य से 22.2 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। वहीं दुर्ग में 963.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो सामान्य आंकड़े से 17.6 प्रतिशत अधिक है।

    प्रदेश के कुछ जिलों में मानसून की बारिश अभी भी सामान्य से कम रही है। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सबसे ज्यादा 20.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इसके बाद बीजापुर में 19.1 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सुकमा और बेमेतरा में सामान्य से 17.3 प्रतिशत कम, जबकि कांकेर में 16.9 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

    मौसम विभाग के 26 सितंबर के अपडेट के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश और उससे सटे उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन अब कमजोर पड़ रहा है। इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पिछले दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली थी। सिस्टम के कमजोर होने के साथ अब बारिश की गतिविधियां भी कम होने की संभावना है।

    यानी मानसून सीजन भले ही सामान्य से ज्यादा बारिश देकर गुजर रहा हो, लेकिन अब प्रदेश में बारिश का जोर धीरे-धीरे कम होने के संकेत मिल रहे हैं।

    Post Views: 460

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमुनगे से पोषण की ये बेहतरीन पहल ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने…
    Next Article उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी से बिगड़े हालात, इतने पर्वतारोही-ट्रैकर फंसे, चारधाम यात्रा रुकी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    दिल को बचाना है तो आज से बदलें ये आदतें, जानें हार्ट को हेल्दी रखने का तरीका…

    September 29, 2026

    प्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक, राजनांदगांव में 33 डिग्री पहुंचा तापमान; जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…

    September 29, 2026

    CM साय आज करेंगे कई मुख्य विभागों की समीक्षा, IGKV में यूथ कॉन्क्लेव का होगा आगाज…

    September 29, 2026

    CBI करेगी भिलाई स्टील प्लांट के स्क्रैप चोरी केस की जांच, 21 आरोपी अभी तक गिरफ्तार, अब खुलेगा पूरा राज…

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दिल को बचाना है तो आज से बदलें ये आदतें, जानें हार्ट को हेल्दी रखने का तरीका…
    • प्रदेश में बारिश पर लगा ब्रेक, राजनांदगांव में 33 डिग्री पहुंचा तापमान; जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…
    • CM साय आज करेंगे कई मुख्य विभागों की समीक्षा, IGKV में यूथ कॉन्क्लेव का होगा आगाज…
    • CBI करेगी भिलाई स्टील प्लांट के स्क्रैप चोरी केस की जांच, 21 आरोपी अभी तक गिरफ्तार, अब खुलेगा पूरा राज…
    • एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर लौटीं संजू देवी, CM साय ने किया सम्मान; इतने लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि काह हुआ ऐलान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?