Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » मुख्यमंत्री देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि…
    छत्तीसगढ

    मुख्यमंत्री देव साय का किसान हितैषी निर्णय : अब कम धान बेचने पर भी प्रति एकड़ मिलेगी पूरी 13,839 रुपये की अंतर राशि…

    By Tv36 HindustanNovember 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :- अन्नदाता किसानों की मेहनत को सम्मान, उनकी उपज का बेहतर मूल्य और आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी नीति में महत्वपूर्ण किसान हितैषी प्रावधान किए हैं। कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की एक समान आदान सहायता राशि देने की व्यवस्था की गई है। इससे निर्धारित अधिकतम सीमा से कम धान बेचने वाले किसानों को भी उनके पात्र रकबे के अनुसार पूरी सहायता राशि का लाभ मिल सकेगा। यह व्यवस्था किसानों को अपनी वास्तविक पैदावार और आवश्यकता के अनुरूप धान विक्रय करने की सुविधा प्रदान करेगी।

       मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी धान खरीदी महाअभियान प्रारंभ होने जा रहा है। राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 27 लाख 50 हजार से अधिक किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान उपार्जन की व्यवस्था की है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना की सहायता के माध्यम से 3100 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ उपलब्ध कराने की नीति अपनाई गई है।
    
        नई व्यवस्था के अंतर्गत प्रति एकड़ आदान सहायता राशि की गणना को अधिक स्पष्ट और किसान हितैषी बनाया गया है। उदाहरण के लिए, यदि किसी पात्र किसान का एक एकड़ धान का रकबा पंजीकृत है और वह निर्धारित अधिकतम सीमा 21 क्विंटल के स्थान पर केवल 15 क्विंटल धान बेचता है, तब भी उसे पात्रता के अनुसार 13 हजार 839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी। इसी प्रकार दो एकड़ पात्र रकबे वाले किसान को 27 हजार 678 रुपये तथा तीन एकड़ वाले किसान को 41 हजार 517 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो सकेगी। इससे कम उत्पादन होने अथवा निर्धारित सीमा से कम धान बेचने की स्थिति में भी किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा।
    
       खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में कॉमन ग्रेड धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। राज्य सरकार की 3100 रुपये प्रति क्विंटल की निर्धारित दर और न्यूनतम समर्थन मूल्य के बीच 659 रुपये प्रति क्विंटल का अंतर है। अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के आधार पर यह राशि 13 हजार 839 रुपये होती है। राज्य सरकार ने इसी राशि को प्रति एकड़ एक समान आदान सहायता के रूप में निर्धारित किया है, जिससे पात्र किसानों को धान की बिक्री की मात्रा के आधार पर सहायता राशि में कमी का सामना न करना पड़े।
    
        प्रदेश में धान खरीदी महाअभियान के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। इस वर्ष 3,100 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण, धान के सुरक्षित रखरखाव, परिवहन तथा किसानों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य खरीदी प्रक्रिया को सुगम, व्यवस्थित और पारदर्शी बनाना है, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
    
        धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले ही किसानों में उत्साह दिखाई दे रहा है। प्रदेश में अब तक 3 लाख 50 हजार 972 टोकन पंजीकृत हो चुके हैं। डिजिटल टोकन व्यवस्था के माध्यम से किसानों को निर्धारित तिथि पर धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उपार्जन केंद्रों में भीड़ प्रबंधन, समय की बचत और खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने में सहायता मिलेगी।
    Views: 0
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबदल रहा है छत्तीसगढ़, ऐसे संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी…
    Next Article कृषक उन्नति योजना से बीते तीन खरीफ वर्षों में 25 लाख से अधिक किसानों को 35 हजार 904 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    जरूरी सूचना राजधानी में 16 नवंबर से बदल जाएगा मेट्रो का टाइम टेबल, घर से निकलने से पहले देख लें नया शेड्यूल…

    November 15, 2026

    अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- भारत समिट में दुनिया के सामने देश को बदनाम किया…

    November 15, 2026

    प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…

    November 15, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

    November 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जरूरी सूचना राजधानी में 16 नवंबर से बदल जाएगा मेट्रो का टाइम टेबल, घर से निकलने से पहले देख लें नया शेड्यूल…
    • अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- भारत समिट में दुनिया के सामने देश को बदनाम किया…
    • प्रदेश में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 33 जिलों के 1,606 केंद्रों में शुरू हुआ उपार्जन, अब तक 1.98 लाख क्विंटल धान की खरीदी…
    • मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…
    • नर्सिंग केवल रोजगार का माध्यम नहीं, मानवता की सेवा और पुण्य का कार्य मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?