
रिपोटर सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया विकास खण्ड के ग्राम हथनीकला में माँ अष्टभुजी मंदिर प्रांगण में परियोजना मुंगेली एवं पथरिया क्षेत्र के कुल 56 जोड़ो का विवाह मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ । लेखनी ने वैवाहिक सूत्र में बंध रहे युवक युवतियों को आशीष देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

एक साथ 56 जोड़े में बैठे युवक युवतियों का विवाह मंत्रोच्चारण के बीच विधि विधान से सम्पन्न हुआ । नववरवधु को विभाग द्वारा सामग्री के रूप में वर वधु के वस्त्र श्रृंगार सामग्री मोर मुकुट माला टोपी कटार इत्यादि दी गई एवं उपहार सामग्री में अलमारी, पेटी बर्तन गद्दा चादर तकिया कुकर जैसे गृहस्थ के सामान वितरित की गई। वधु को चांदी का मंगलसूत्र तथा बिछिया भी विशेष उपहार के रूप में दी गई।कार्यक्रम में पहुचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी ने सभी वर वधुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साधन विहीन परिवार की बेटे, बेटियों के विवाह संस्कार को विधिविधान से कराकर मुखिया की भूमिका निभाई है ।इसी तरह महिला बाल विकास सभापति वशीउल्लाह शेख ने कहा कि विवाह संस्कार में शामिल युवक युवतियों ने समाज को विवाह के अनुचित खर्चो के बिना भी रीति से विवाह का संदेश दिया है । श्रम मण्डल सदस्य अंबालिका साहू ने क्षेत्र में इतने बड़े पुनीत कार्य के किये महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाई वही जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी घनश्याम वर्मा ने विवाह कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी नवदम्पत्तियों को आशीष दिए ।

अतिथियों ने भी दिया उपहार –
अतिथियों में वशीउल्लाह शेख सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग जिला पंचायत और शशिरामानुज साहू जनपद सभापति ने जोड़ो को उपहार स्वरुप नगद राशि का लिफाफा भेंट किये ।इसी तरह
परियोजना पथरिया के 12 महिला स्व सहायता समूहो द्वारा प्रत्येक जोड़े को चांदी की पायल भेंट की गई।कार्यक्रम के आखिर में परियोजना अधिकारी रेखा दुआ ने सभी वधुओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक एक हजार की राशि का चेक वितरित करते हुए सभी आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लेखनी सोनू चंद्राकर कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजा सिंह , जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी सभापति वशीउल्ला शेख , श्रम मण्डल सदस्य अंबालिका साहू ,जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा , जनपद में सभापति महिला बाल. विकास शशि रामानुज साहू , हथनिकला सरपंच राजेश्वरी सन्तु सिंह , सचिव संतोष साहू , महिला पर्यवेक्षक बिंदु सिंह ,उपस्थित रहे ।
