Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आंजनेय यूनिवर्सिटी में हुआ सरपंच सम्मान सम्मेलन का आयोजन• आरंग, अभनपुर, धरसींवा एवं गरियाबंध जिले के 150 से अधिक सरपंच हुए शामिल
    छत्तीसगढ

    आंजनेय यूनिवर्सिटी में हुआ सरपंच सम्मान सम्मेलन का आयोजन• आरंग, अभनपुर, धरसींवा एवं गरियाबंध जिले के 150 से अधिक सरपंच हुए शामिल

    By Tv36 HindustanApril 16, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर:– आंजनेय यूनिवर्सिटी में सरपंच सम्मान सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया, जिसमें आरंग, अभनपुर, धरसींवा एवं गरियाबंध क्षेत्र से 150 से अधिक सरपंचों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह सम्मेलन ग्रामीण विकास और शिक्षा के सशक्तीकरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षाविदों के बीच सार्थक संवाद हुआ।

    माननीय चांसलर श्री अभिषेक अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज के समग्र विकास की आधारशिला है और इसमें बेटियों की भागीदारी सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की प्राथमिकता है कि कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए न केवल उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं, बल्कि जागरूकता अभियान, छात्रवृत्ति योजनाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष पहल भी की जा रही हैं, ताकि बेटियां आत्मनिर्भर बन सकें और समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें।

    कुलपति डॉ टी रामाराव ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में केवल पारंपरिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि कौशल आधारित शिक्षा की अत्यधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के युवाओं को रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही समय की मांग है। विश्वविद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

    महानिदेशक डॉ बी सी जैन ने सरपंचों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम सभा के प्रथम नागरिक होने के नाते उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अशिक्षा के अंधकार को दूर करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा और शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाना होगा, तभी वास्तविक विकास संभव हो सकेगा।

    डायरेक्टर डॉ जयेंद्र नारंग ने विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक और रोजगारपरक कोर्स भी संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रबंधन, विज्ञान, कला, कंप्यूटर और कौशल विकास से जुड़े अनेक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो विद्यार्थियों को उनके करियर के अनुरूप दिशा प्रदान करते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं और मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहा है, जिससे वे उच्च शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

    कार्यक्रम के अंत में सभी सरपंचों का सम्मान किया गया और उनसे अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने ग्रामों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। यह सम्मेलन शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

    फोटो संलग्न :

    Post Views: 145

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब महिलाओं के लिए सुनहरा मौका आंगनबाड़ी केंद्रों में निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकती है अप्लाई …
    Next Article LPG सप्लाई पर बड़ा अपडेट; भारत का घरेलू गैस उत्पादन हुआ इतना कम, आयात भी घटकर हुआ आधा.. जाने क्या है वजह…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    ये लंबी प्रतीक्षा हमारे ऊपर सवाल, महिला आरक्षण पर संसद में मोदी…

    April 16, 2026

    CM साय ने ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ, नागरिकों से की ये खास अपील, पढ़िए…

    April 16, 2026

    प्रदेश में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ …

    April 16, 2026

    गर्मियों में अपने घर को ठंडा रखने के लिए करें ये देसी जुगाड़, आसानी से कट जाएगी गर्मी, जानें तरीके…

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये लंबी प्रतीक्षा हमारे ऊपर सवाल, महिला आरक्षण पर संसद में मोदी…
    • CM साय ने ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ, नागरिकों से की ये खास अपील, पढ़िए…
    • प्रदेश में 2292 सहायक शिक्षकों की भर्ती शुरू, नोट कर लें परीक्षा की डेट… जानिए सबकुछ …
    • गर्मियों में अपने घर को ठंडा रखने के लिए करें ये देसी जुगाड़, आसानी से कट जाएगी गर्मी, जानें तरीके…
    • ट्रंप पर इटली में सियासी भूचाल एली श्लेन ने संसद में किया तीखा पलटवार, मेलोनी के समर्थन में विपक्ष भी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?