जांजगीर:– जिले में एसपी के बाद कलेक्टर ने हेलमेट को लेकर आदेश जारी किया है। अगले महीने के पहली तारीख से जिले भर के शासकीय कर्मचारी हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि, कार सवार सीट बेल्ट बांधेंगे। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने इसका आदेश जारी किया है। आदेश नहीं मानने वालों पर कार्रवाई की बात कही गई है। मौत के आंकड़ों में कमी का हवाला दरअसल, एक दिन पहले एसपी विजय पांडेय ने पुलिसकर्मियों को 1 नवम्बर से हेलमेट लगाकर बाइक चलाना अनिवार्य किया है और आम लोगों को 10 नवम्बर तक जागरूक किया…
Author: Tv36 Hindustan
भोपाल:– नवंबर 2025 से कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका असर बैंक ग्राहकों, क्रेडिट कार्ड यूजर्स और सरकारी कर्मचारियों पर पड़ेगा. इन बदलावों में बैंक खातों के लिए मल्टीपल नॉमिनेशन (एक से ज्यादा नामांकन) की सुविधा, एसबीआई कार्ड फीस में बदलाव, पीएनबी लॉकर चार्ज में कमी, और पेंशन से जुड़े नियमों की नई तारीखें शामिल हैं. बैंक अकाउंट और लॉकर के नियम 1 नवंबर 2025 से बैंक अपने डिपॉजिट अकाउंट, सेफ्टी लॉकर और सेफ कस्टडी में रखी चीजों के लिए नए नॉमिनेशन नियम लागू करेंगे. वित्त मंत्रालय ने बताया है कि बैंकिंग लॉ एक्ट, 2025…
छत्तीसगढ़:– छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के एक समर्थक के विवादित जातिसूचक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द्र और भाईचारे को बिगाड़ने का अधिकार किसी को नहीं है। रायपुर ग्रामीण विधायक ने इस मामले की शिकायत थाने में की है,जिस पर कानून अपना काम करेगा। गौरतलब है कि ‘भूपेश है तो भरोसा है’नामक फेसबुक आईडी से जातिसूचक और निंदनीय पोस्ट की गई थी। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी विधायक मोतीलाल साहू और शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने सिविल लाइन…
मध्यप्रदेश:– अब हर दिन की शुरुआत सिर्फ सुबह की धूप से नहीं होती, बल्कि पेट्रोल और डीजल की नई दरों से भी होती है, जो सीधे आम आदमी की जेब पर प्रभाव डालती है। देश की तेल विपण कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी करती है। ये कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल और डॉलर-रुपये के विनिमय दर में हुए बदलाव पर निर्भर करती है। चाहे ऑफिस जाने वाला आदमी हो या फल-सब्जी बेचने वाला दुकानदार हर कोई इन बदलावों से प्रभावित होता ही है। क्यों जरूरी है पेट्रोल-डीजल की कीमतें जानना ? हर…
रायपुर:– छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राजधानी रायपुर समेत कई अन्य इलाकों में बारिश हुई है। बारिश होने के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में ठंड भी बढ़ रही है। वहीं बढ़ती ठंड के बीच मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी है। ‘ इन जिलों में होगी भारी बारिश मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मोन्था’ का असर बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने…
मध्यप्रदेश:– अगर आपको लगता है कि सस्ते रिचार्ज प्लान अब बीते दिनों की बात हो गई तो जरा रुकिए, Jio ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसा ऑफर लाया है जो आपके इंटरनेट खर्च को काफी कम कर सकता है। कंपनी का 51 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा देता है, वह भी पूरे महीने भर। आइए जानते हैं कि इस ऑफर की पूरी जानकारी और जरूरी शर्तें। 51 रुपये वाला Jio प्रीपेड प्लानJio ने अपने ग्राहकों के लिए 51 रुपये का एक खास 5G डेटा वाउचर पेश किया है। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G…
यूपी:– उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के गन्ना किसानों को बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को आहूत कैबिनेट की बैठक में गन्ना फसल की कीमतों में इजाफे का फैसला लिया गया है। नए निर्णय के मुताबिक़ सरकार ने गन्ने के मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद अब अगैती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल और समान्य गन्ने का मूल्य 390 रुपये प्रति क्विंटल होगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2024-25 के लिए गन्ने के राज्य सलाहकार मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की थी। आधिकारिक…
छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 29 अक्टूबर (बुधवार) को जशपुर, सरगुजा और रायपुर जिले के दाैरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री साय दिन की शुरुआत निज निवास बगिया, जशपुर से होगी। वे दोपहर 1:25 बजे कार द्वारा रवाना होकर 1:30 बजे बगिया हेलीपेड, कांसाबेल पहुंचेंगे और हेलीप्टर से सरगुजा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री साय आज 1:50 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड हेलीपेड अंबिकापुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री 1:55 बजे नगर निगम कार्यालय के पास आयोजित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। वे 2 बजे से 3 बजे तक बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इसके…
मध्यप्रदेश:– धनतेरस के एक दिन पहले सोने और दो दिन पहले चांदी ने अपने रिकॉर्ड भाव छूए थे। उसके बाद इनकी कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। लगातार दो दिनों तक नीचे फिसलने के बाद छठ पर्व खत्म होते ही गोल्ड आज फिर तेजी की राह पकड़ ली है। राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 760 रुपये का इजाफा दर्ज किया गया। 24 कैरेट गोल्ड दो दिनों में 4,800 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर गया था, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 4,400 रुपये सस्ता हो गया था। चांदी की बात करें तो दिल्ली में कल प्रति…
रायपुर:– रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन के ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में ‘सुशासन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और मुख्य सचिव विकास शील सहित राज्य के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवाचार ऐसे हों जो दीर्घकालिक और व्यावहारिक हों, जो नागरिकों की सुविधा बढ़ाएं और शासन की फ्लैगशिप योजनाओं को मजबूत बनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि “नवाचार तुगलकी प्रयोग न बनें, बल्कि नागरिक जीवन को सरल बनाने का माध्यम बनें।” जनसेवा और पारदर्शिता को केंद्र में रखने की अपील मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया…