जांजगीर:– जांजगीर कलेक्टर ने हेलमेट को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक 1 नवंबर से शासकीय कर्मचारी हेलमेट लगाकर बाइक चलाएंगे। वहीं कार सवार सरकारी कर्मचारी सीट बेल्ट बांधकर गाड़ी चलाएंगे। आदेश नहीं मानने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्योत्सव, “एकता मार्च”, स्वच्छता अभियान, एग्रीस्टैक पंजीयन और धान खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बताया कि 2 से 4 नवम्बर तक जांजगीर में आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी स्टॉल आकर्षण का…
Author: Tv36 Hindustan
रायपुर 28 अक्टूबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के व्यापक विकास को नए आयाम देते हुए 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 13 विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए लागत के 4 विकासकार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।
रायपुर :–सीएम श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में आज जशपुर जिले के बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बगीचा विकासखंड अंतर्गत सन्ना पंडरापाठ में तीरंदाजी अकादमी स्थापित करने के लिए जिला प्रशासन और एनटीपीसी के बीच एग्रीमेंट किया गया। एनटीपीसी द्वारा यह परियोजना कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत 20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से संचालित की जाएगी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास और एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री बिलाश मोहंती उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि एनटीपीसी द्वारा सीएसआर के माध्यम से आर्चरी सेंटर की स्थापना के लिए 20 करोड़…
रायपुर :–मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के बगिया स्थित सीएम कैंप कार्यालय में ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले जशपुर जिले के पर्वतारोहियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं के साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति की सराहना करते हुए कहा कि जशपुर के युवाओं ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी महान लक्ष्य को प्राप्त करना असंभव नहीं है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस उल्लेखनीय उपलब्धि से जशपुर और पूरे प्रदेश के आदिवासी युवाओं में एडवेंचर स्पोर्ट्स के…
रायपुर:– श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आयोजित तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर विशेष पूजन किया। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता और जनकल्याण…
छत्तीसगढ़:–छपरा से महापर्व में सम्मिलित होने आए डॉ ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी जुबानी में बताया बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में दिखा छत्तीसगढ़ महतारी के आंचल तले, संस्कृति और एकता का संदेश–घाटों पर झलकी आस्था,की चमक छठ मैया के गीत आराधना में श्रद्धा और संस्कृत का चढ़ा रंग। संस्कृतियों के साथ घाटों पर पहुंचे लोगों ने स्थानीय प्रशासन एवं सामाजिक संस्थाओं ने प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा की जिम्मेदारी सवाली इस सामूहिक आस्था के परवाने कोरबा जिले को एक बार फिर एकता संस्कार और सामूहिक श्रद्धा की मिसाल बना दिया उल्लेखनीय यह रहा कि बच्चो ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की जिन्होंने…
उत्तर प्रदेश :– करीब 70 फीसदी वोटरों को SIR में डॉक्यूमेंट नहीं दिखाने होंगे। वोटर लिस्ट में इन 70 प्रतिशत वोटरों में से लगभग 48 प्रतिशत के नाम सीधे-सीधें शामिल हैं। बाकी मतदाताओं के नाम उनके माता-पिता इत्यादि के नाम से वेरिफाई कर लिए जाएंगे। फिलहाल राज्य में कुल 15.44 करोड़ मतदाता शामिल हैं। वर्ष 2003 में अंतिम बार एसआईआर यहां पर हुआ था। एसआईआर के अलावा समय-समय पर चुनावों से पूर्व और विशेष अभियान के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम बेहतर ढंग से किया गया है। अब इस बार होने जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण…
नई दिल्ली:– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को छत्तीसगढ़ प्रवास पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ का ज्ञापन पहुंचाने का आग्रह के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से उनके आवास में भेंट कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देकर उनके ज्ञापन को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास में 1 नवंबर 25 को राज्योत्सव एवं नवा रायपुर में विधानसभा के नवनिर्मित भवन के उदघाटन के अवसर पर उन तक पहुंचाने का आग्रह किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भेंट दौरान भारतीय…
नई दिल्ली:– मानसून का यह सीज़न बेहद ही शानदार रहा है। देशभर में मानसून के दौरान काफी अच्छी बारिश हुई है। कई राज्यों में तो मानसून के इस सीज़न में रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई। अच्छी बारिश होने की वजह से मौसम भी अच्छा रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि मानसून के चले जाने से कई राज्यों में बारिश रुकी, लेकिन कई राज्यों में इसका असर अभी भी कायम है, जिससे बारिश का सिलसिला भी जारी है। अब अचानक मौसम का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने देश…
नई दिल्ली:– वित्त मंत्रालय ने 4 नवंबर को दिल्ली में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है जिसमें गोल्ड और सिल्वर की कीमतों को काबू में रखने और गिफ्ट सिटी के इंडियन इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज (IIBX) पर ट्रेड वॉल्यूम बढ़ाने पर चर्चा होगी. भारत को वैश्विक बुलियन ट्रेडिंग हब बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने तैयारी तेज कर दी है. क्या करना चाहती है सरकार?सूत्रों के मुताबिक, बैठक में वाणिज्य मंत्रालय, RBI, DGFT, SEZ, और सरकारी व प्राइवेट बैंकों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल होंगे. सरकार का लक्ष्य है कि भारत को सोना और चांदी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार का केंद्र बनाया जाए…