Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CM साय का दौरा रायपुर, CGPSC SI का फिजिकल टेस्ट आज से शुरू मंत्री टंक राम करेंगे PC, इतने जनवरी को जनदर्शन, MSP पर फसलें खरीदेगी सरकार…
    समाचार

    CM साय का दौरा रायपुर, CGPSC SI का फिजिकल टेस्ट आज से शुरू मंत्री टंक राम करेंगे PC, इतने जनवरी को जनदर्शन, MSP पर फसलें खरीदेगी सरकार…

    By Tv36 HindustanJanuary 6, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:– मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में ही रहेंगे. नवा रायपुर में होगा इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट, कैबिनेट मंत्री टंक राम का प्रेस-कॉन्फ्रेंस, 8 जनवरी को जनदर्शन, केंद्र सरकार ने MSP पर फसल खरीदी को दी मंजूरी, राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में विशेष कार्यक्रम, सीएम ने भर्ती परीक्षाओं की समीक्षा की. सूबेदार, उपनिरीक्षक-प्लाटून कमांडर भर्ती का फिजिकल टेस्ट आज से शुरू.

    राजधानी रायपुर में ही रहेंगे मुख्यमंत्री:
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में ही रहेंगे. इस बीच वह आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम शामिल होंगे. सबसे पहले वह सुबह 11:00 विभागीय बैठक में शामिल होंगे. फिर मुख्यमंत्री लगातार अलग-अलग विभागों की बैठक लेंगे. ये कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन में आयोजित है. वहीं शाम 6:00 बजे सीएम साय सेंड ऑफ सेरेमनी राष्ट्रीय युवा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. बता दें कि विभागीय कामकाज और आगामी कार्य योजना को लेकर लगातार चर्चा चल रही है.

    नवा रायपुर में होगा इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट:
    छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट आयोजित होगा. ये इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट 9 और 10 जनवरी को होगा, द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ समिट छत्तीसगढ़ द्वारा कराया जा रहा है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और CM विष्णुदेव साय शामिल होंगे. द राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ समिट छत्तीसगढ़ द्वारा कराया जा रहा है.

    सीएम ने की भर्ती परीक्षाओं की समीक्षा:
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भर्ती परीक्षाओं की समीक्षा की है. इस बीच उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे, भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध ढंग से करवाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही मंत्रालय में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की व्यापक समीक्षा भी करेगी. वहीं परीक्षा प्रणाली को वर्तमान चुनौतियों के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए हैं, और समान पात्रता वाले पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा आयोजित करने के प्रस्ताव पर विचार हुआ है. हालही में कई भर्ती परीक्षकों को लेकर उठे बैठक में सवाल थे.

    मंत्री टंक राम वर्मा आज करेंगे प्रेस-कॉन्फ्रेंस:
    कैबिनेट मंत्री टंक राम वर्मा आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस बीच वह राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं उच्च शिक्षा विभाग के 2 सालों के काम की चर्चा करेंगे. कैबिनेट मंत्री विभाग में आगामी कार्य योजनाओं को भी बताएंगे. ये प्रेस-कॉन्फ्रेंस दोपहर 12:30 बजे नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद ऑडिटोरियम में होगी. इस दौरान वह पिछले दो वर्षों के कार्यों की विस्तृत जानकारी देंगे. इसके साथ ही राजस्व विभाग की उपलब्धियों की रिपोर्ट रखेंगे. उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों पर भी फोकस होगा. सरकार की प्राथमिकताओं और योजनाओं पर भी चर्चा होगी.

    मुख्यमंत्री साय सुनेंगे जनता की समस्या:
    मुख्यमंत्री निवास में 8 जनवरी को जनदर्शन होगा. इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनता की समस्या सुनेंगे, साथ ही आम जनता से सीधे संवाद और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे. इस दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, और समस्याओं का मुख्यमंत्री त्वरित निराकरण करेंगे.

    आज से शुरू होगा CGPSC SI का फिजिकल टेस्ट :
    छग में सूबेदार, उपनिरीक्षक और प्लाटून कमांडर भर्ती का फिजिकल टेस्ट आज से शुरू होगी. CGPSC ने दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक माप परीक्षण की तारीखें घोषित की है. फिजिकल टेस्ट अभ्यर्थियों को सुबह 7 बजे पहुंचना अनिवार्य, 8 बजे से शुरू होगा. ये भर्ती प्रक्रिया 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक चलेगी. जिसके लिए सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर, रायपुर और राजनांदगांव में केंद्र बनाया गया है.

    केंद्र सरकार का किसानों के हित में बड़ा फैसला:
    केंद्र सरकार का किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है. खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में छत्तीसगढ़ के किसानों से तुअर, उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली की एमएसपी पर खरीद को स्वीकृति दी है. जिस पर मुख्यमंत्री ने सोशल में पोस्ट करते हुए आभार जताया है बतादें कि, इस फैसले से दलहन–तिलहन उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह विशेष कार्यक्रम:
    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत कृषि महाविद्यालय रायपुर में विशेष कार्यक्रम आयोजित की गई है. सुप्रीम कोर्ट रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने छात्रों को जागरूक किया है. साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट और मोबाइल फोन से दूरी पर न्यायमूर्ति सप्रे का खास जोर दिया है, न्यायमूर्ति सप्रे ने कहा कि, सड़क दुर्घटनाएं दैवीय नहीं, मानवीय लापरवाही का नतीजा है. जानकारी के मुताबिक रायपुर में वर्ष 2025 में सड़क हादसों में 618 मौतें, 70% दोपहिया सवार शामिल है. सड़क दुर्घटना में मदद करने वाले 5 गुड सेमेरिटन सम्मानित होंगे

    Post Views: 315

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल आज इन राशियों को मिलेगा लाभ और इन्हें बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें राशिफल…
    Next Article मोदी की ट्रंप से दोस्ती भारत के लिए खतरा BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दी ये जोरदार सलाह…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…

    April 25, 2026

    शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…

    April 25, 2026

    भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…

    April 25, 2026

    अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…

    April 25, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश को ‘मिल्क कैपिटल’ बनाने की तैयारी में मोहन सरकार ये मास्टरप्लान तैयार…
    • शनि देव को तेल चढ़ाते समय ये बोलना चाहिए जानें तेल चढ़ाने का सही तरीका…
    • भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की किल्लत, भारत में पहली बार 252.07 गीगावाट पहुंची डिमांड टूटा ये पुराना रिकॉर्ड…
    • अवैध खनन गतिविधियों पर सरकार सख्त, केंद्रीय खनिज उड़नदस्ता दल का निरीक्षण अभियान हुआ तेज…
    • सीएम साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?