नई दिल्ली:– रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D लेवल-1 भर्ती (CEN 09/2025) की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार परीक्षा 3 अगस्त से शुरू होकर 21 अगस्त 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से रेलवे में कुल 22,195 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 में शुरू हुई थी और मार्च 2026 तक चली थी। अब परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपनी तैयारी अंतिम चरण में पहुंचाएं और रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें। परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड भी निर्धारित समय के अनुसार जारी किए जाएंगे। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
3 अगस्त से शुरू होगी CBT परीक्षा
दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप D लेवल की कंम्पूयटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीखों का एलान कर दिया है। बोर्ड के अनुसार यह परीक्षा 3 अगस्त से प्रांरभ की जाएगी जो 21 अगस्त तक चलेगी जिन छात्रों ने RRB की इस भर्ती के लिए फरवरी में आवेदन किया था, वह अब अपनी परीक्षा की तैयारी को अंतिम रुप दे सकते हैं।
22,195 पदों पर होगी भर्ती
आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप-डी लेवल की इस भर्ती में कुल 22,195 पदों पर भर्ती आोयोजित कि जाएगी। इसमें सबसे अधिक रिक्त पद 11,032 ट्रैक मेंटनर के लिए है,जो आरआरबी के ग्रुप 4 में आता है। तो वहीं 5,053 पद प्वाइंट्समैन-बी के 1,509 पद असिस्टेंट सिग्नल और टेलीकॉम के लिए हैं। जिसके बाद RRB के अन्य विभागों में भी कई रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आरआरबी प्रयागराज के तहत कुल 1,183 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 600 पद ट्रैक मेंटेनर के लिए शामिल हैं.
ग्रुप-D के CBT परीक्षा का पैटर्न
तो वहीं रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप D लेवल-1 भर्ती परीक्षा पैटर्न में कोई विशेष बदलाव नहीं किया गया है। इस परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किया गया है। जिसमें 100 (Multiple Choice Question) टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।
सामान्य (General) – 40%
ईडब्ल्यूएस (EWS) – 40%
ओबीसी (Non-Creamy Layer) – 30%
एससी (SC) – 30%
एसटी (ST) – 30%
जानिए चयन होने की प्रक्रिया?
RRB के इस उम्मीदवारों का सेलेक्शन क्रमबद्ध तरीके से किया जाएगा।
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT): चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण एक सिंगल-स्टेज कंप्यूटर आधारित परीक्षा है।
फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET): CBT में उत्तीर्ण होने वाले योग्य उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट: PET में सफल होने के बाद, उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।
अंतिम चयन (Final Selection): इन सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही अंतिम रूप से चयनित किया जाएगा।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
उम्मीदवारों के परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से करीब 10 दिन पहले लिंक एक्टिव किया जाएगा। यात्रा प्राधिकरण (Travel Authority): SC/ST उम्मीदवारों के लिए यह भी परीक्षा से 10 दिन पहले उपलब्ध होगा। जिसके बाद एडमिट कार्ड (ई-कॉल लेटर) परीक्षा से लगभग 4 दिन पहले डाउनलोड किए जा सकेंगे।
आधार कार्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों का आधार कार्ड के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने साथ अपना मूल (Original) आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार की प्रिंटेड कॉपी रखना अनिवार्य है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा में शामिल होने से पहले वे RRB Apply पोर्टल पर लॉग-इन करके अपना आधार वेरिफिकेशन समय रहते पूरा कर लें। जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म भरते समय आधार का वेरिफिकेशन पहले ही कर लिया था, उन्हें भी परीक्षा के दिन किसी तरह की असुविधा से बचने के लिए यह जांच लेना चाहिए कि उनका आधार UIDAI के सिस्टम में ‘अनब्लॉक’ स्थिति में हो।
