एक तरफ अयोध्या में भव्य राम मदिर के निर्माण होने का सभी इन्तजार कर रहे हैं। कई लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर का निर्माण हो रहा है और सभी देशवासी इस राम मंदिर के दर्शन करने को लेकर उत्सुक हैं। वहीँ अब संघ भी अयोध्या में अपना नया मुख्यालय बनाने की तैयारी में जुट गया है। बताया जा रहा है की आरएसएस ने आवास विकास परिषद् से अपना नया मुख्यालय बनाने की इच्छा जाहिर की है जिसके लिए उन्होंने 100 एकड़ जमीन की मांग रखी है।
बता दें कि दो साल बाद 2025 में आरएसएस की 100 वीं वर्षगाँठ है। संघ यह जमीन ग्रीन फील्डशिप योजना में चाहता है। बता दें कि फिलहाल में आरएसएस का मुख्यालय नागपुर में है जो की 1 एकड़ में है। अगर जमीन पर बात फाइनल हो गई तो धर्म नगरी में आरएसएस का 100 एकड़ में भव्य मुख्यालय बन सकता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत का एक हिन्दू राष्ट्रवादी, स्वयंसेवक संगठन हैं, जो व्यापक रूप से भारत के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी का पैतृक संगठन माना जाता हैं। जानकारी के मुताबिक संघ विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संस्थान है। यह भी जानकारी आई है कि आरएसएस के इस कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं के रुकने के लिए जगह होगी साथ ही कई बड़े कार्यक्रम यहां पर आयोजित किये जा सकते हैं।