नई दिल्ली:– गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन किए गए कुछ विशेष उपायों को बेहद शुभ और फलदायी बताया गया है। मान्यता है कि सच्चे मन से गुरुवार के अचूक उपाय करने पर आर्थिक तंगी, विवाह में रुकावट, नौकरी-व्यापार की परेशानी और पारिवारिक कलह जैसी समस्याएं दूर होने लगती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है। सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा कर उन्हें पीले फूल, चने की दाल और हल्दी अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना और घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं जरूरतमंदों को पीली वस्तुओं जैसे चना दाल, हल्दी, पीले कपड़े या केले का दान करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं। जिन लोगों की शादी में बाधा आ रही हो, उन्हें इस दिन व्रत रखकर विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
मान्यता यह भी है कि गुरुवार को भूलकर भी बाल, नाखून और कपड़े नहीं धोने चाहिए, इससे गुरु ग्रह कमजोर होता है और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस दिन “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” मंत्र का जाप करने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
अगर आप भी लंबे समय से धन संकट, करियर में रुकावट या पारिवारिक तनाव से परेशान हैं, तो गुरुवार के ये आसान और अचूक उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
