Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कौन हैं राव यादवेंद्र सिंह, जिन्हें कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ दिया टिकट..
    मध्य प्रदेश

    कौन हैं राव यादवेंद्र सिंह, जिन्हें कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ दिया टिकट..

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश:- लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट के मुताबिक, गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ पार्टी ने राव यादवेंद्र सिंह को टिकट दिया है. पार्टी ने पहले ही सिंधिया के खिलाफ दिग्गज नेता को उतारने का मन बना लिया था. पिछले चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे. 

    कौन हैं राव यादवेंद्र सिंह

    राव यादवेंद्र सिंह के जरिए कांग्रेस ने एक मजबूत दांव खेला है. राव यादवेंद्र सिंह अशोक नगर जिले से आते हैं. वह फिलहाल जिला पंचायत सदस्य हैं. राव यादवेंद्र सिंह पहले बीजेपी में ही शामिल थे. लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे. उनके स्वर्गीय पिता देशराज सिंह यादव बीजेपी के विधायक रह चुके हैं. 

    राजनीति में सक्रिय हैं परिवार के 6 सदस्य

    राव यादवेंद्र सिंह के परिवार के 6 सदस्य अभी राजनीति में सक्रिय हैं. यादवेंद्र सिंह खुद जिला पंचायत सदस्य हैं. उनकी पत्नी जनपद सदस्य, भाई जिला पंचायत सदस्य और मां भी जनपद सदस्य हैं. इसके अलावा, उनके पिता दो बार गुना लोकसभा सीट से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं. 

    विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल

    विधानसभा चुनाव से पहले राव यादवेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हुए थे. पार्टी ने उन्हें मुंगावली विधानसभा सीट से टिकट दिया था. लेकिन उन्हें बीजेपी के बृजेंद्र सिंह यादव से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन कांग्रेस अब उन्हें लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारने का फैसला कर लिया है. बता दें कि गुना लोकसभा सीट ओबीसी बहुल सीट मानी जाती है. गुना और अशोकनगर जिले में इस वर्ग का खास दबदबा माना जाता है. ओबीसी वर्ग को साधने के लिए कांग्रेस ने उन्हें इस सीट से मैदान में उतारा है.

    Post Views: 0

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news Who is Rao Yadvendra Singh
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleझारखंड में 3 सीटों पर कांग्रेस ने उतारे उम्मीदवार, बीजेपी से पार्टी में आए नेता को भी टिकट…
    Next Article कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरमैन ने कांग्रेस से दिया इस्तीफ…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    साय कैबिनेट की बैठक आज मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकते हैं ये बड़े फैसले…

    June 23, 2026

    कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए अब डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स…

    June 23, 2026

    सुबह की शुरुआत के लिए अपनाएं ये 10-10-10 का नियम, मिलेगा शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ…

    June 23, 2026

    10 लाख का चेक दान कर बनीं मिसाल, इस बुजुर्ग महिला के जज्बे को देश कर रहा सलाम…

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • साय कैबिनेट की बैठक आज मानसून सत्र, अनुपूरक बजट और नई ट्रांसफर पॉलिसी पर हो सकते हैं ये बड़े फैसले…
    • कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए अब डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स…
    • सुबह की शुरुआत के लिए अपनाएं ये 10-10-10 का नियम, मिलेगा शारीरिक और आध्यात्मिक लाभ…
    • 10 लाख का चेक दान कर बनीं मिसाल, इस बुजुर्ग महिला के जज्बे को देश कर रहा सलाम…
    • मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?