Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सिर्फ इन चुनिंदा देशों को ही क्यों कर रहा निर्यात,वैक्सीन के बाद भारत की प्याज डिप्लोमेसी…
    समाचार

    सिर्फ इन चुनिंदा देशों को ही क्यों कर रहा निर्यात,वैक्सीन के बाद भारत की प्याज डिप्लोमेसी…

    By Tv 36 HindustanApril 30, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आपको बता दे भारत ने पिछले करीब पांच महीने से प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा रखा है। फिर भी उसने 6 पड़ोसी देशों को प्याज भेजने मंजूरी दे दी है। वहीं, महंगी मानी जाने वाली सफेद प्याज भी मिडल-ईस्ट और कुछ यूरोपीय देशों को निर्यात की जा रही है।भारत का चुनिंदा देशों को प्याज निर्यात करना इसलिए भी अहम है, क्योंकि भारत में इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले दिनों जारी हुए थोक महंगाई के आंकड़ों में भी यह चीज साफ दिखी। इसमें आलू के साथ प्याज के भाव में भी 50 प्रतिशत से अधिक इजाफा देखा गया।

    सरकार ने 6 देशों- बांग्लादेश, यूएई, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99,150 टन प्याज निर्यात करने की अनुमति दी है। ये सभी देश भारत के पड़ोसी हैं और इनकी सामरिक और रणनीतिक अहमियत काफी ज्यादा है। इनके साथ भारत के कारोबारी संबंध भी काफी समृद्ध हैं।

    ऐसे वक्त में जब चीन काफी आक्रामक विदेश नीति अपना रहा है, भारत के लिए पड़ोसी देशों को अपने पाले में रखना निहायत ही जरूरी हो गया है। चीन लगातार भूटान और श्रीलंका में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रहा है। उसकी नजर बांग्लादेश पर भी है। ऐसे में भारत अपनी प्याज डिप्लोमेसी के जरिए इन सभी देशों को साधने की कोशिश कर रहा है।

    भारत ने इससे पहले मध्य पूर्व और कुछ यूरोपीय देशों को 2,000 टन सफेद प्याज के निर्यात की भी इजाजत थी। इन देशों के साथ भारत का सालाना अरबों डॉलर का कारोबार होता है। भू-राजनीतिक तनाव का दुनियाभर के व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा, सप्लाई चेन भी प्रभावित हो रही। लेकिन, भारत अपनी प्याज डिप्लोमेसी के जरिए संदेश देना चाहता है कि उसे अपने घनिष्ठ सहयोगियों की फिक्र है।

    कोरोना काल में दुनियाभर के तमाम विकसित देशों का ध्यान सिर्फ अपनी जनता को महामारी से बचाने पर था। वैक्सीन बनने के बाद अमेरिका और ब्रिटेन जैसे पश्चिमी युद्धस्तर पर अपनी जनता का टीकाकरण कर रहे थे। वहीं, गरीब देशों का ख्याल किसी को नहीं था।

    लेकिन, भारत ने ना सिर्फ अपनी पूरी आबादी का टीकाकरण किया, बल्कि कई गरीब देशों को मुफ्त वैक्सीन भी दी। पीएम मोदी ने इसे ‘वैक्सीनमैत्री’ नाम दिया। इसके तहत भारत ने भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार, सेशेल्स, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मॉरीशस को कोरोना वैक्सीन दी।

    Post Views: 1,210

    Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएनसीईआरटी को सत्र शुरू होने से पहले पाठ्य-पुस्तकें अपडेट करने का शिक्षा, मंत्रालय ने दिया निर्देश, ये रही डिटेल…
    Next Article इसमें छ‍िपा है धन-लाभ का रहस्‍य, जानें सही न‍ियम,घी या तेल, क‍िस देवी-देवता के सामने जलाना चाहिए कौन सा दिया…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज का अचूक उपाय गुरुवार को करें ये आसान उपाय, धन-सुख और सफलता के लिए माने जाते हैं बेहद शुभ…

    August 27, 2026

    मिठाई में कीड़ा मिलने का आरोप, त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल…

    August 27, 2026

    आखिर कौन हैं देव चौधरी DPL में एंट्री के बाद मचा बवाल, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल; विराट कोहली के कोच भी घेरे में…

    August 27, 2026

    1 सितंबर से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG सिलेंडर से लेकर कारों की कीमत तक पर पड़ेगा असर; जानें 5 बड़े बदलाव…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का अचूक उपाय गुरुवार को करें ये आसान उपाय, धन-सुख और सफलता के लिए माने जाते हैं बेहद शुभ…
    • मिठाई में कीड़ा मिलने का आरोप, त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल…
    • आखिर कौन हैं देव चौधरी DPL में एंट्री के बाद मचा बवाल, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल; विराट कोहली के कोच भी घेरे में…
    • 1 सितंबर से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG सिलेंडर से लेकर कारों की कीमत तक पर पड़ेगा असर; जानें 5 बड़े बदलाव…
    • बहनों ने इस बार सिर्फ धागा नहीं, सुरक्षा का कवच तैयार किया, जवानों के लिए बनाई ये राखी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?